मुगल सल्तनत घटनाएं,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

27 अप्रैल का इतिहास : मुगल सल्तनत से जुड़ी, तीन बड़ी घटनाओं का दिन जानिए पूरा इतिहास

April 27 Events: 27 अप्रैल मुगल इतिहास में खास दिन माना जाता है। बाबर के दिल्ली नियंत्रण से लेकर जहांगीर-खुसरो प्रकरण और मोहम्मद शाह की मृत्यु तक, इस दिन कई अहम घटनाएं दर्ज हैं।

अंकिता पटेल

Babur Jahangir Mughal Events: भारत में मुगल सल्तनत के इतिहास में 27 अप्रैल का खास महत्व है। इस दिन मुगल शासकों से जुड़़ी तीन बड़ी घटनाएं इतिहास का हिस्सा बनीं। बाबर ने 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही दिल्ली का नियंत्रण संभाला था।

बादशाह जहांगीर ने 1606 में इसी दिन बगावत के आरोप में अपने पुत्र खुसरो को गिरफ्तार किया और 1748 में एक बार फिर वह 27 अप्रैल का ही दिन था जब मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की मौत हुई।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1526 : बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने छह अप्रैल को बगावत का एलान किया था।

1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरूआत।

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश लगभग डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को देश का हरी, सफेद और नीली पट्टियों वाला ध्वज फहराया गया।

1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972 : अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।

1989 : बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

1993 : अफगानिस्तान के विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

2018 : दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक।

2019 : श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत।

2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।

2024 : कंबोडिया के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर आयुध सामग्री में विस्फोट से 20 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

2025 : कनाडा में उत्सव के दौरान भीड़ में गाड़ी घुसा दिये जाने से नौ लोगों की मौत, कई अन्य घायल।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान