1986 Plane Explosion Case( Source: Social Media ) 
नवभारत विशेष

2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

Aviation Bomb Incident: 2 अप्रैल 1986 को TWA विमान में बम धमाके से बड़ा हादसा हुआ, वहीं 2011 में भारत ने इसी दिन क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।

अंकिता पटेल

1986 Plane Explosion Case: दो अप्रैल का दिन दुनिया के विमानन इतिहास में एक अनोखी घटना के लिए दर्ज है। वर्ष 1986 में दो अप्रैल को अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी टीडब्ल्यूए के यात्री जेट विमान बोइंग 727 की एक सीट के नीचे रखा बम फटने से रोम से काहिरा जा रहे विमान में 11,000 फुट की ऊंचाई पर एक बड़ा सा सुराख हो गया और उस जगह पर बैठे चार लोग हवा के दबाव से विमान से बाहर गिर गए।

इनमें आठ माह की एक बच्ची भी शामिल थी। विमान चालक ने बड़ी सावधानी से विमान को एथेंस में उतारकर बाकी यात्रियों की जान बचा ली। अरब रेवॉल्यूशनरी सेल्स की एजेदीन कासम यूनिट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे लीबिया के खिलाफ अमेरिकी बमबारी का बदला बताया।

भारत के लिहाज से यह तारीख महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2011 में इसी दिन भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा करके 1983 की विश्व कप जीत की स्मृतियों को ताजा कर दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1679 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।

1902 : लॉस एंजिलिस में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला।

1902 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म।

1933: भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।

1912 : टाइटैनिक का समुद्री परीक्षण शुरू।

1970 : 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। इस राज्य का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जयन्तिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया।

1982 : अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।

यह भी पढ़ें:-

1986 : अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।

1997 : सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।

2005 : वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।

2011 : भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार विश्व कप जीता।

2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के करीब पहुंची।

2023 : प्रशंसकों की मांग पर छक्का जड़ने के लिए मशहूर 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

2024 : तुर्किये के इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने की घटना में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO