ऑपरेशन ब्लू स्टार (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

5 जून का इतिहास: जब स्वर्ण मंदिर में चला ऑपरेशन ब्लू स्टार और औरंगजेब की हुई ताजपोशी, जानें आज की बड़ी घटनाएं

5 June History: 5 जून का इतिहास बेहद खास है। आज ही के दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' शुरू हुआ था, जिसने देश की राजनीति और इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया।

आकाश मसने

5 June History In Hindi: इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। 5 जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जून का पहला सप्ताह और उसमें भी 5 जून का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जब भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को अंजाम दिया।

ऑपरेशन ब्लू स्टार: पंजाब के इतिहास का वो घाव

दरअसल, 1980 के दशक में पंजाब आतंकवाद के दंश से जूझ रहा था। देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को आतंकवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं। खालिस्तान के कट्टर समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके हथियारबंद समर्थकों ने सिखों के पवित्रतम स्थल हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर को अपना किला बना लिया था।

जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा

आतंकवादियों से इस पवित्र स्थल को मुक्त कराने के लिए सन 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सख्त कदम उठाया और खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने तथा सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया, जिसे ऑपरेशन ब्लू स्टार का नाम दिया गया। हालांकि समूचे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।

देश और दुनिया के इतिहास में 5 जून के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1944 : रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में। द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्जे में आने वाला रोम पहला शहर था।

1953 : डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।

1967 : इजराइल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।

1968 : अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फलस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया।

1972 : संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया।

1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।

1990 : सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2013 : अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।

2023: टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में शकुनि की भूमिका निभाने वाले गूफी पेंटल का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन।

2025 : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्षमादान देने और अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 'ऑटोपेन' का इस्तेमाल किए जाने की जांच करने का आदेश दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात