-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Untold Story Of Jarnail Singh Bhindranwale Operation Blue Star Khalistan
खालिस्तान नहीं तो फिर क्या चाहता था भिंडरावाले? जानें कैसे इंदिरा गांधी की नाक में 30 वर्षीय युवा ने कर दिया था दम
- Written By: Saurabh Pal
डेथ एनिवर्सरी विशेष में कहानी पंजाब में जन्मे खालिस्तानी आतंकवादी जनरैल सिंह भिंडरावाले की। कैसे एक 30 वर्षीय युवा ने इंदिरा गांधी की सरकार को हिला कर रख दिया। इसके बाद लांच हुआ ऑपरेशन ब्लू स्टार

जरनैल सिंह भिंडरावाले (फोटो सोशल मीडिया)
बात सन 1947 की है, भारत ने अभी आजादी की सुबह नहीं देखी थी। लेकिन ये तो तय हो चुका था कि अंग्रेजी हुकूमत भारत को दो हिस्सों में बांटकर जाने वाली थी। इसी साल 12 फरवरी को पंजाब स्थित मोगा जिले के रोडे गांव में एक बालक का जन्म होता है, जिसका नाम माता-पिता ने बड़े प्यार से जरनैल सिंह रखा। आगे चलकर इसके नाम में भिंडरावाले जोड़ दिया गया। इसके बाद जरनैल सिंह धर्म, राजनीति और अलगाववाद को मिक्स कर आतंकी गिरोह बनाया, जिसने भारत सरकार की जड़ हिला दी। पंजाब के अलगाववादियों में ‘भिंडरावाले’ कल्ट बन गया। भिंडरावाले के डेथ एनिवर्सरी विशेष में हम जानेंगे कि जरनैल सिंह को कैसे मिला भिंडरवाले नाम और कैसे इसने पूरे पंजाब में आराजकता फैलाई।
जरनैल सिंह जब सिख धर्म और ग्रंथों की शिक्षा देने वाली संस्था ‘दमदमी टकसाल’ का अध्यक्ष चुना गया तो उसके नाम के साथ भिंडरावाले जुड़ गया। जब वह अध्यक्ष चुना गया तो उसकी आयु 30 वर्ष थी। दमदमी टकसाल की कमान संभालते ही भिंडरवाले पंजाब में उथल-पुथल मचाने लगा। पैन पंजाब में भिंडरवाले मशहूर हो गया, खासकर अलगावादी व हिंसक किस्म के लोगों में खासा पापुलर हुआ। 13 अप्रैल 1978 को अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच भिड़ंत हुई। इसमें 13 अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।
भिंडरावाले ने शुरू किया पंजाब में तांडव
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश…वायरल वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान, विपक्ष पर बोला हमला
यहीं भिंडरवाले ने पंजाब में खालिस्तान को लेकर आवाज तेज होने लगीं। इन हजारों अलगाववादी आवाज के केंद्र में जरनैल सिंह भिंडरवाला था। निरंकारियों और अकालियों की हिंसक झड़प के खिलाफ रोष दिवस मनाया गया। इसमें भिंडरवाले ने भी हिस्सा लिया। यहीं भिंडरावाले ने पंजाब और सिखों की मांग को लेकर जगह-जगह भड़काऊ भाषण देने लगा। 80 के दशक की शुरुआत में पंजाब में हिंसक काफी बढ़ गईं, बड़े-बड़े लोग की हत्याएं हुईं।
1981 में पंजाब केसरी के संस्थापक व स्वतंत्रता सैनानी लाला जगत नारायण की हत्या हो गई। अप्रैल 1983 में पंजाब पुलिस के डीआईजी एएस अटवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके कुछ दिन बाद पंजाब रोडवेज की बस में घुसे बंदूकधारियों ने कई हिंदुओं को मार दिया। इन सब के तार कहीं न कहीं जरनैल सिंह से जुड़ रहे थे, लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बढ़ती हिंसा के बीच इंदिरा गांधी ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया।
1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार
इसके बाद पंजाब में हिंसा और खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरवाले को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर ऑपरेशन ब्लू स्टार लांच किया गया। इस ऑपरेशन भनक लगते ही कई महीनों पहले भिंडरवाले ने अपने साथियों के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में छिप गया। उसको लगता था कि स्वर्ण मंदिर में सेना नहीं घुसेगी। इसकी वजह करोड़ों सिख लोगों की स्वर्ण मंदिर से जुड़ी आस्था थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद 1 जून को स्वर्ण मंदिर की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पंजाब में ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया, बस सेवाएं और दूर संचार सेवाएं रोक दी गईं। विदेशी मीडिया को पंजाब छोड़ने को कहा गया।
‘होने वाली थी खालिस्तान की घोषणा’
ब्लू स्टार सैन्य कमांडर मेजर जनरल केएस बराड़ के अनुसार, कुछ ही दिनों में खालिस्तान की घोषणा होने जा रही थी और उसे रोकने के लिए इस ऑपरेशन को जल्द से जल्द अंजाम देना जरूरी था। इसलिए तीन जून को पंजाब में कर्फ्यू की घोषणा की गई और 4 जून की शाम को सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। अगले दिन सेना की बख्तरबंद गाड़ियां और टैंक भी स्वर्ण मंदिर पर पहुंच गए। भीषण खून-खराबा हुआ। 6 जून को भिंडरावाले को मार दिया गया। इस ऑपरेशन में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 83 सैनिक शहीद हुए थे और 249 घायल हुए थे। वहीं, 493 चरमपंथी या आम नागरिक मारे गए थे और 86 लोग घायल हुए थे। 1592 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
‘खालिस्तान नहीं चाहता था भिंडरावाले’
द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, भिंडरावाले के बड़े भाई हरजीत सिंह रोडे का कहना है कि भिंडरावाले ने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की, लेकिन उसने कहा था कि अगर सरकार सिख समुदाय को तोहफे में खालिस्तान दे दे, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है।’ रिपोर्ट के अनुसार, भिंडरावाले का मकसद 1973 के आनंदपुर साहिब के प्रस्ताव को लागू कराना था। ऐसा कहा जाता है कि भिंडरावाले की मौत और ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते खालिस्तान की मांग ने जोर पकड़ा था। रोडे ने कहा, ‘भिंडरावाले का केंद्र सरकार से कहना था कि क्या वे सिख को फर्स्ट क्लास सिटीजन समझेंगे और अगर हां, तो उन्हें ही उनका भविष्य तय करने दो।’ उन्होंने कहा कि भिंडरावाले पंजाब के लिए स्वायत्तता चाहते थे, खालिस्तान नहीं।
आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
आनंदपुर साहिब प्रस्ताव वर्ष 1973 में आनंदपुर साहिब में पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में पंजाब को एक स्वायत्त राज्य के रूप में स्वीकारने तथा केंद्र को विदेश मामलों, मुद्रा, रक्षा और संचार सहित केवल पाँच दायित्व अपने पास रखते हुए बाकी के अधिकार राज्य को देने संबंधी बातें कही गईं थी।
Untold story of jarnail singh bhindranwale operation blue star khalistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMअदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














