प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

24 दिसंबर का इतिहास : विश्वनाथन आनंद बने पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन, जानें और क्या हुआ

Historical Events: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर साल का 358वां दिन है। इस तारीख का संबंध शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, गायक मोहम्मद रफी, MGR व वास्को डी गामा से जुड़ा है।

अंकिता पटेल

नई दिल्ली: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बाकी हैं। शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध किसी न किसी तरह इस तारीख से है।

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959 : जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड' मुंबई में खुला।

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986' पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा।

2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?