नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नाग पंचमी के दिन घर में क्यों नहीं बनाई जाती है रोटी, जानिए क्या है मान्यता

धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से नाग पंचमी का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के गले का श्रृंगार नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है।

सीमा कुमारी

Naag Panchami 2025 : 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे साधक को महादेव की कृपा होती है।

हिन्दू मतों के अनुसार, इस दिन कई लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं। तो वहीं काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये दिन खास माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस शुभ दिन पर रोटी न बनाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन घर पर रोटी क्यों नहीं बनाई जाती हैं।

नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी

धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से नाग पंचमी का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के गले का श्रृंगार नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मतों के अनुसार,नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है। रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग के फन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। साथ ही तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में नाग पंचमी पर तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए सनातन धर्म में नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है।

सनातन धर्म में इन तिथियों पर भी नहीं बनती रोटी

आपको बता दें, नाग पंचमी के अलावा हिंदू धर्म में कुछ और भी अन्य ऐसी तिथियां है, जब रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और इसे ही प्रसाद को सभी को ग्रहण किया जाता है।

इसलिए इस दिन रोटी बनाना की मनाही होती है। वहीं कई मान्यताओं के अनुसार, दीवाली, मकर संक्रांति और शरद पूर्णिमा जैसे अवसरों पर भी रोटी बनाने की मनाही होती है।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच