शनिवार को तेल खरीदने की क्यों है मनाही (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये दो तेल, अगर खरीद लिए तो यहां जानिए क्या करें

Shani Dev:शनिवार का दिन न्याय एवं कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है और इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है लेकिन इस दिन तेल खरीदने की मनाही है। आइए जानिए इस दिन तेल क्यों नहीं खरीदते है?

सीमा कुमारी

Oil Buying on Saturday Rule: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की उपासना के लिए जाना जाता हैं। हिन्दू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस दिन शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति को शनि दोष और साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभावों से राहत मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की विशेष परंपरा है। लेकिन, धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार को सरसों का तेल खरीदने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानें कि अगर आप इस दिन गलती से तेल खरीद लें तो क्या करना चाहिए?

आखिर शनिवार को तेल खरीदने की क्यों है मनाही

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि का संबंध तिल और सरसों के तेल से माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि शनिवार को तेल खरीदने से शनि के नकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं और व्यक्ति के जीवन में संघर्ष अधिक होने लगते है। इसी कारण इस दिन तेल खरीदने के बजाय दान करने की परंपरा अधिक प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि तिल या सरसों का तेल दान करने से शनि शांत होता है और बाधाएं दूर होती है। अगर शनि दोष और साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभावों से जूझ रहे है तो इस दिन तिल और सरसों के तेल खरीदने से बचें।

जानिए कौन-कौन से तेल खरीदने की मनाही है?

सरसों का तेल

तिल का तेल

ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि, शनिवार को इन दोनों तेलों को सीधे तौर पर शनि ग्रह से जुड़ा माना गया है। कुछ परंपराओं में यह भी कहा गया है कि जो भी तेल शनि पूजा में उपयोग होता है, उसे शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए।

अगर गलती से शनिवार को तेल खरीद लिया तो क्या करें

अक्सर ऐसा हो जाता है कि लोग भूलवश शनिवार को तेल खरीद लेते हैं और फिर अशुभ फल का डर सताने लगता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार घबराने की नहीं, बल्कि सरल उपाय करने की आवश्यकता होती है।

ये उपाय कर सकते हैं:

शनिदेव को अर्पित

अगर आप भूलवश शनिवार को तेल खरीद लेते हैं खरीदे हुए तेल में से थोड़ा सा तेल शाम के समय शनिदेव को अर्पित करना चाहिए।

तेल का करें दान

शनिवार को खरीदे गए बचे हुए तेल में से कुछ हिस्सा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।

दीपक जलाएं

शनिवार शाम को सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। मंत्र जाप शनिवार को शनिदेव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना चाहिए।

बचे हुए तेल का उपयोग

ये सभी उपाय करने के बाद बचा हुआ तेल आप सामान्य उपयोग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच