शनिवार को करें इन वस्तुओं का दान, चींटियों को खिलाएं ये चीज़ें, प्रसन्न होंगे शनिदेव

vastu tips: ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा, व्रत और दान से जीवन में तरक्की, सुरक्षा और सौभाग्य बढ़ता है। श्रद्धा से किए गए ये उपाय शनिदेव को प्रसन्न करते हैं।
शनिवार को करें इन वस्तुओं का दान, चींटियों को खिलाएं ये चीज़ें, प्रसन्न होंगे शनिदेव
शनिवार को करें ये शुभ शनि उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shani Dev Saturday Upay: आज शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा, व्रत और दान से जीवन में तरक्की, सुरक्षा और सौभाग्य बढ़ता है। श्रद्धा से किए गए ये उपाय शनिदेव को प्रसन्न करते हैं। ऐसे में आइए जान लेते है शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न के लिए कौन सा उपाय करना शुभ हो सकता है।

शनिवार को करें ये शुभ शनि उपाय:

शनि देव की पूजा करें:

सुबह स्नान कर काले तिल, सरसों का तेल, फूल और नीले वस्त्र के साथ शनि देव की पूजा करें।

मंत्र जप करें

“ॐ शं शनैश्चराय नमः” कम से कम 108 बार।

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। यह उपाय शनि दोष को शांत करता है।

दान और सेवा करें

शनिवार को गरीबों, मजदूरों या बुजुर्गों की सेवा करें। काले कपड़े, उड़द, तिल या तेल का दान करना बहुत शुभ माना गया है।

काले तिल से स्नान करें

सुबह स्नान के जल में कुछ काले तिल डालें और उस जल से स्नान करें. यह शरीर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

हनुमान जी की आराधना करें

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

नंगे पैर हरी घास पर चलें

शनि हमें सिखाते हैं कि हमें विनम्र बनना चाहिए। शनिवार को सुबह या शाम हरी घास पर नंगे पैर टहलें। इससे शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में आने वाले कष्ट कम होते हैं।

चींटियों को तिल, आटा और शक्कर खिलाएं

शनिवार को काली तिल, आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com