मंदिर से लौटते समय इन गलतियों से बचें(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

मंदिर से लौटते समय इन बातों का पूरा रहे ध्यान, वरना पड़ सकते हैं बड़ी आर्थिक संकट में

Mandir Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर से वापस लौटते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सीमा कुमारी

Mandir Ke Niyam: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। क्योंकि, यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है और मन को शांति देता है नकारात्मक विचारों को दूर करता है और हमें आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है।

लेकिन कई बार पूजा करते वक्त व्यक्ति से जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती है। जिससे व्यक्ति को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ जाता है। अब ऐसे में पूजा से संबंधित बातों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

मंदिर से लौटते समय इन गलतियों से बचें:

घंटी को न बजाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, जब भी आप मंदिर से पूजा पाठ खत्म करके घर वापस लौटें तो मंदिर की घंटी को न बजाएं। बहुत सारे लोगों को देखा गया है कि वे मंदिर में प्रवेश के समय और वहां से लौटते समय घंटी बजाते हैं। जबकि ऐसा करना शास्त्र के अनुसार गलत माना जाता है, जिसे करने से बचना चाहिए। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो अगली बार जब मंदिर जाएं तो घर लौटते समय यह गलती न करें।

तुरंत हाथ-पैर न धोएं

जब आप नंगे पैर मंदिर जाते हैं तो घर आकर अपने पैर धो देते हैं ताकि पैर में लगी मिट्टी धुल जाए। यही गलती अधिकतर लोग करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। मंदिर से जब आप घर आएं तो अपने पैर को किसी कपड़े से पोछ लीजिए ताकि मंदिर की मिट्टी घंटे या आधे घंटे तक आपके पैर में लगी रहे। कहते है मंदिर की वह पॉजिटिव एनर्जी आपके शरीर में कुछ समय तक रहनी चाहिए यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

खाली हाथ न लौटें

मंदिर से कुछ फूल, प्रसाद, या जल (जैसे शिवलिंग का) साथ लेकर आएं। इससे घर में सकारात्मकता और बरकत बनी रहती है।

सीधे घर ही लौटें

मंदिर से दर्शन के बाद सीधे घर आएं, कहीं और रुकना शुभ नहीं माना जाता और इससे घर की खुशियों पर असर पड़ सकता है।

प्रसाद रास्ते में न खाएं

प्रसाद को घर लाकर पूरे परिवार के साथ बांटकर खाएं, इससे सभी को कृपा मिलती है।

तामसिक भोजन से बचें

मंदिर से आने के बाद मांसाहार और नशे से दूर रहें, इससे पूजा का असर कम होता है।

इन बातों का ध्यान रखने से मंदिर से मिली शुभ ऊर्जा और आशीर्वाद आपके साथ घर तक आते हैं और आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा