गुरुवार के दिन किन उपायों को करना है शुभ (सौ.सोशल मीडिया 
धर्म

गुरुवार को करें ये विशेष उपाय, मिलेगी लक्ष्मीनारायण की कृपा, खूब बरसेगा धन!

Lord Vishnu: गुरुवार को किए गए कुछ विशेष उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना शुभ हो सकता है।

सीमा कुमारी

Guruwar ke Upay: आज गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित है। सनातन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह दिन धन, समृद्धि और सुख की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक हैं, और भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के पति हैं।

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को किए गए कुछ विशेष उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना शुभ हो सकता है।

गुरुवार के दिन किन उपायों को करना है शुभ :

  • करें लक्ष्मी-विष्णु की पूजा

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार के दिन लक्ष्मी-विष्णु की पूजा करना बड़ा शुभ होता है। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ पीले वस्त्र पहनें और पूजा स्थल पर लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। तुलसी के पत्ते, कमल के फूल और चंदन अर्पित करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ और ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह पूजा धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए लाभकारी है।

  • करें केले के पेड़ की पूजा

ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी बड़ा शुभ होता है। क्योंकि केले का पेड़ बृहस्पति और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके लिए गुरुवार को सुबह केले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और हल्दी-चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद पीले धागे से पेड़ को बांधें और माता लक्ष्मी से समृद्धि की प्रार्थना करें। कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक तंगी को दूर होती है और धन आगमन होता है।

  • करें श्रीसूक्त का पाठ

कहा जाता है कि, गुरुवार के दिन लक्ष्मी-विष्णु और केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा श्रीसूक्त का पाठ करना भी बड़ा फलदाई एवं प्रभावी उपाय माना गया है। गुरुवार को सूर्यास्त के समय स्वच्छ स्थान पर बैठकर श्री सूक्त का 11 या 21 बार पाठ करें। पाठ के दौरान दीपक में घी और कपूर जलाएं। यह उपाय धन, वैभव और समृद्धि को आकर्षित करता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नियमित रूप से श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है।

  • करें दान-पुण्य

गुरुवार के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन पीली वस्तुओं जैसे हल्दी, चने की दाल, पीले मिठाई या पीले कपड़े का दान करें। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। विशेष रूप से किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या मंदिर में पीली मिठाई का भोग लगाएं। यह कार्य धन और सुख में वृद्धि करता है।

  • करें पीले रंग की वस्तुएं का उपयोग

गुरुवार को पीले रंग का विशेष महत्व है, क्योंकि यह बृहस्पति का प्रिय रंग है। इस दिन पीले वस्त्र पहनें, पीले फूलों से पूजा करें और घर में पीले रंग की वस्तुएं जैसे हल्दी या केसर का उपयोग करें।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, यह धन आगमन का प्रतीक है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह