Jaya Ekadashi 2025: हिन्दू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ एवं फलदायी माना जाता है। एकादशी व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष पर व्रत रखा जाता है। इस बार माघ माह की जया एकादशी 8 फरवरी को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना की जाती है।
मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से जातकों को श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा जीवन के सभी दुख और संकट भी दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जया एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
क्या है जया एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर हो रही है। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में जया एकादशी व्रत 08 फरवरी को किया जाएगा।
जया एकादशी पारण शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, एकदाशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि का किया जाता है। ऐसे में जया एकादशी व्रत का पारण रविवार 9 फरवरी को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रत का पारण किया जा सकता है।
क्या है जया एकादशी व्रत का महत्व
हिन्दू धर्म में जया एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का समर्पित है। मान्यता है कि, इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन से रोग दूर होते हैं और अरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस व्रत से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति बैकुंठ धाम प्राप्त करता है। इसके अलावा, जया एकादशी के नाम से ही पता चलता है कि यह व्रत व्यक्ति को सभी कार्यों में विजय दिलाता हैं।
इस दिन सच्चे मन से तुलसी के पौधे की उपासना करें। तुलसी में जल अर्पित करने के बाद देसी घी का दीपक जलाएं। मां तुलसी की आरती करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे वास्तु-दोष दूर होता है।