क्या है छिपकली से जुड़े ज्योतिषीय संकेत (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

छिपकली का गिरना कब शुभ, कब अशुभ जानिए हर एक संकेत और मतलब

गौली शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी खास अंग पर गिरना व्यक्ति के जीवन में आने वाले सुख-दुख, धन लाभ, यात्रा, रोग, विवाह आदि के संकेत देता हैं।

सीमा कुमारी

Lizard Vastu Meaning :भारतीय संस्कृति और ज्योतिष में पशु-पक्षियों की अपनी एक खास अहमियत होती है। अगर बात छिपकली की करे तो, यह देखने में बेहद डरावनी होती है और किसी को भी पसंद नहीं आती है। मगर जिस छिपकली को हम हमेशा दूर भगाते रहते हैं, वो हमें हमारे भविष्‍य का संकेत देती हैं। जी हां, शकुन शास्‍त्र के अनुसार, शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने के शुभ-अशुभ संकेत होते हैं आइए आपको इस बारे में विस्‍तार से बताते हैं-

क्या है छिपकली से जुड़े ज्योतिषीय संकेत जानिए

हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में छिपकली से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं। खासतौर पर दक्षिण भारत में ‘गौली शास्त्र’ नामक एक ग्रंथ है, जिसमें छिपकली के गिरने से होने वाली भविष्यवाणियों का उल्लेख किया गया हैं।

गौली शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी खास अंग पर गिरना व्यक्ति के जीवन में आने वाले सुख-दुख, धन लाभ, यात्रा, रोग, विवाह आदि के संकेत देता हैं।

शरीर के किस अंग पर छिपकली का गिरना शुभ

सिर पर छिपकली गिरना

सिर पर छिपकली गिरना अत्यंत शुभ माना गया हैं। यह संकेत जल्द ही आपको किसी बड़ी धनराशि की प्राप्ति होगी, या कोई लॉटरी, विरासत या बोनस मिलने वाला हैं।

दाहिने हाथ पर गिरना

यदि छिपकली दाहिने हाथ पर गिरे, तो इसे भी शुभ संकेत माना गया हैं। यह आपके व्यापार या नौकरी में वृद्धि और आय में वृद्धि का प्रतीक हैं।

छाती पर गिरना

छाती पर गिरना भी धन की प्राप्ति का संकेत देता हैं। यह दर्शाता है कि आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक दृष्टिकोण से आपकी स्थिति बेहतर होगी।

पीठ पर गिरना

पीठ पर छिपकली गिरने को मिला-जुला संकेत माना जाता है, लेकिन कई ग्रंथों में यह दर्शाता है कि आपको अतीत के किसी प्रयास का फल अब मिलने वाला है धन लाभ संभव है।

कंधे पर गिरना

दाहिने कंधे पर छिपकली गिरना शुभ होता है। यह नए अवसरों, पदोन्नति या धनवृद्धि का संकेत हो सकता है।

किन अंगों पर छिपकली गिरना अशुभ

बाएं हाथ पर गिरना

बाएं हाथ पर गिरना धन हानि, वाद-विवाद या मानसिक अशांति का संकेत देता है।

पैरों पर गिरना

पैरों पर छिपकली गिरना यात्रा में बाधा या व्यर्थ के खर्चे का सूचक होता है। यह संकेत करता है कि आपको सावधानीपूर्वक खर्च करना चाहिए।

चेहरे पर गिरना

चेहरे पर छिपकली गिरना स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का संकेत माना जाता है। विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला