गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

आज है 'गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस', जानिए उस महान आत्मा का बलिदान और उनके अनमोल विचार

Sacrifice Of Guru Tegh Bahadur:सिख समुदायों के लिए यह दिन बड़ा महत्व रखता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का स्मरण करते हैं।

सीमा कुमारी

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2025: आज 24 नवंबर को 'गुरु तेग बहादुर जी'का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च त्याग और आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है।

सिख समुदायों के लिए यह दिन बड़ा महत्व रखता है। इस दिन सिख समुदाय के गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का स्मरण करते हैं। ऐसे में आज यहां हम आपको बताएंगे शहीदी दिवस का इतिहास और गुरु तेग बहादुर जी के अनमोल विचार।

आखिर क्यों मनाया जाता है गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु तेग बहादुर जी ने साल 1675 में दिल्ली में शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने मुगल सम्राट औरंगजेब के धार्मिक उत्पीड़न का खुलकर विरोध किया था। औरंगजेब ने जब कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार करने शुरू किए तब गुरु तेग बहादुर जी ने उनकी रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

कैसे मनाया जाता है गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस सिख समुदाय के लोग बड़ी उत्साह एवं भक्ति के साथ मनाते है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, अरदास, लंगर सेवा और सभाएं आयोजित की जाती हैं। लोग उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दिन दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे शीश गंज साहिब पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम होते हैं। जहां हजारों श्रद्धालु गुरुजी के शहादत स्थल पर माथा टेकते हैं।

गुरु तेग बहादुर जी के प्रेरणादायक विचार

  • सुख और दुख, मान और अपमान में सभी में हमेशा एक समान जीवन जीना चाहिए।
  • सभी जीवित प्राणियों का सम्मान करना और ध्यान रखना चाहिए।
  • एक सच्चा धर्म हमें सभी के साथ अच्छा बर्ताव करना और समाज की सेवा करना सिखाता है।
  • ईश्वर को कहीं और खोजने के बजाय, दिल के भीतर ढूंढना चाहिए। ईश्वर सभी में हैं और हर जगह मौजूद है, जैसा कि गुलाब की सुगंध और दर्पण में प्रतिबिंब होता है।
  • जो व्यक्ति अपने घमंड को अपने वश में कर लेता है और ईश्वर को इस 'श्रृष्टि' का रक्षक मानता है, वहीं 'जीवन मुक्ति' प्राप्त करता है।
  • हर प्राणी के प्रति मन में दया का भाव रखना चाहिए। घृणा और नफरत से केवल विनाश होता है।
  • भय केवल हमारे दिमाग में होता है इसलिए उसे जीतने के लिए अपने मन को नियंत्रित करें। हार और जीत आपकी सोच पर निर्भर करती है, इसलिए आशावादी रहें।
  • महान कार्य छोटे-छोटे कार्यों से बने होते हैं। सफलता कभी अंतिम नहीं होती, विफलता कभी घातक नहीं होती, इनमें जो मायने रखता है वो है साहस।
  • जीवन किसी के साहस के अनुपात में सिमटता या विस्तृत होता है।
  • एक सज्जन व्यक्ति वह है जो अनजाने में किसी की भावनाओ को ठेस ना पहुंचाएं।
  • गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो। हार और जीत यह आपकी सोच पर ही निर्भर है, मान लो तो हार है ठान लो तो जीत है।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन