- Hindi News »
- Religion »
- This Is Why Baisakhi Day Is Important For Sikhs
इस दिन मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह विशेष त्यौहार, इस पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें क्या हैं
बैसाखी सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। इस साल बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल को पूरे देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आइए जानते है बैसाखी त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
- Written By: सीमा कुमारी

सिखों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है बैसाखी (सौ.सोशल मीडिया)
Baisakhi 2025: बैसाखी सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। जो हर साल पूरे देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें, ये त्योहार हर साल वैशाख माह में मनाया जाता है। इस त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है।
यही नहीं विदेशों में भी जहां सिख समुदाय के लोग हैं वहां भी ये त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। बैसाखी का त्योहार हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल को पूरे देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आइए जानते है बैसाखी त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
बैसाखी का पर्व इस तरह मनाया जाता है
सम्बंधित ख़बरें
आज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में करें पूजा, जरूर पढ़ें या सुने ये व्रत कथा
आज कामदा एकादशी के दिन जरूर करें कथा का पाठ, वरना आपकी पूजा रह जाएगी अधूरी
कामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
हनुमान जयंती 2026 के दिन कर लें ये उपाय, बजरंगबली हो जाएंगे प्रसन्न, मिलेगी असीम कृपा
बैसाखी के खास मौके पर गुरुद्वारों फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन और गुरुवाणी का विशेष रूप से आयोजन किया जाता है। साथ ही बैसाखी को शाम के समय घर के बाहर लकड़ियां जलाकर उसके चारों तरफ घेरा बनाकर भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।
सिखों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है बैसाखी का दिन
सिख धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें और आखिरी गुरु गोविंद सिंह ने 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने सभी लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया और उच्च और निम्न जाति समुदायों के बीच के अंतर को खत्म करने का उपदेश दिया। इसके अलावा बैसाखी के दिन महाराजा रणजीत सिंह को सिख साम्राज्य का प्रभार सौंपा गया था, जिन्होंने एकीकृत राज्य की स्थापना की थी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
आखिर बैसाखी क्यों मनाई जाती है जानिए
बैसाखी का दिन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैसाखी आने तक रबी की फसल पक जाती है। ऐसे में किसान अपनी फसल पकने की खुशी में बैसाखी का पर्व मनाते हैं। वहीं इस दिन सिखों का नव वर्ष भी रहता है। ऐसे में सिख समुदाय के लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते हुए बैसाखी का पर्व मनाते हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा में भी कीर्तन का आयोजन करवाया जाता है। बैसाखी के मौके पर हर घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं।
This is why baisakhi day is important for sikhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, भाजपा पर लगाए ठगी के आरोप
Mar 30, 2026 | 02:44 PMफ्लाइट में ‘प्रैंक’ करने पर भड़के यूजर्स! पत्नी को सीट से हटाने की शिकायत, एयर होस्टेस का बनाया मजाक
Mar 30, 2026 | 02:36 PMसंजय राउत का बड़ा हमला: ईरान का जहरीला धुआं भारत में मचाएगा तबाही, मोदी सरकार की चुप्पी खतरनाक
Mar 30, 2026 | 02:32 PM‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, विदेशी बाजार में किया धमाका, जानें कलेक्शन
Mar 30, 2026 | 02:16 PMपिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार में नया स्टेशन, लागत बढ़कर 960 करोड़ पहुंची
Mar 30, 2026 | 02:12 PMगर्मी बढ़ते ही धुले में जल संकट की आशंका, पालकमंत्री जयकुमार रावल: ‘हर बूंद की कीमत समझें’
Mar 30, 2026 | 02:06 PMपुणे में मतदाता सूची सत्यापन तेज: 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट मिलान अभियान, बारामती सत्यापन में सबसे आगे
Mar 30, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM














