सुबह उठते ही बिल्कुल न देखें ये चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

सुबह उठते ही बिल्कुल न देखें ये चीजें, पूरे दिन लगी रहेगी पनौती!

इंसान की अगर सुबह खराब हो तो उसका पूरा दिन खराब हो जाता है। वास्तु में इसका भी इलाज है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह से कुछ चीजों के देखने और कुछ चीजों के न देखने से दिन जुड़ा होता है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Happiness: हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु-शास्त्र में कई ऐसी बातों का उल्लेख मिलता है, जो आपकी जिंदगी में महत्व रखती है। क्योंकि, कई बार ऐसा होता है कि आप सोकर उठते हैं और किसी ऐसी चीज को देखते हैं, जिससे आपको खुशी मिलती है और दिन अच्छा होता है।

वहीं, कई बार इसके विपरीत परिणाम भी मिलते हैं और आपके मन में नकारात्मकता आती है और यूं लगता है पूरे दिन की पनौती लग गई। ऐसे में आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें सुबह उठते ही देखने से बचना चाहिए।

सुबह उठते ही शीशे में चेहरा न देखें

कई लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले शीशा देखते हैं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, सीधे शीशा देखना अशुभ होता है। सुबह शीशे में मुंह देखने से बचना चाहिए।

सुबह उठते ही न देखें जूठे बर्तन

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, कभी भी सुबह उठने के बाद सीधे तौर पर जूठे बर्तनों को नहीं देखना चाहिए। यदि, रात के समय जूठे बर्तन होते हैं तो उन्हें तुरंत साफ करके ही सोना चाहिए क्योंकि सुबह ऐसे बर्तनों को देखने या साफ करने से घर में दरिद्रता आती है।

सुबह उठते ही न देखें बंद या खराब घड़ी

कहते है सुबह उठने के बाद बंद या खराब घड़ी को नहीं देखना चाहिए। ऐसी घड़ी को कभी भी अच्छा नहीं माना गया है और जब आप इसे देखते हैं तो आपको जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

परछाईं न देखना

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही किसी की या फिर अपनी परछाई को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक को कार्यो में बाधा का सामना करना पड़ सकता है और दिन भी खराब होता है।

आक्रामक पशु पक्षियों की छवि न देखें

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही आक्रामक पशु पक्षियों की तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। इसे देखने से बचना चाहिए। दिन की शुरुआत में ही ऐसी तस्वीर का दिखना नेगेटिव एनर्जी को दर्शाता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO