बुधवार को गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

बुधवार को गणेश जी की पूजा में इन 5 बातों का रहे ध्यान, न करें ये गलतियां

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना चाहिए।

सीमा कुमारी

आज बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, गणेश जी को सभी देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है क्योंकि वे विघ्नों को दूर करने वाले हैं और शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करते हैं।

इस दिन भक्त गणपति बप्पा की पूजा करते हैं और उनके निमित्त व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी बुधवार को गणेश जी की पूजा करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार को गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए।

गणेश जी को कौन-सी चीज नहीं चढ़ानी चाहिए :

न चढ़ाएं तुलसी के पत्ते

ज्योतिष बताते है कि, भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेश को भी तुलसी नहीं चढ़ाई जाती हैं। गणपति बप्पा के भोग या प्रसाद में तुलसी के पत्ते नहीं अर्पित करते हैं, क्योंकि भगवान गणेश ने तुलसी को श्राप दिया था। इसलिए गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ती है।

न चढ़ाएं केतकी के फूल

आपको बता दें, भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेश को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। दरअसल, भगवान शिव को केतकी के फूल पसंद नहीं हैं। इसलिए भगवान गणेश को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं। वहीं, भगवान गणेश को सफेद फूल चढ़ाने से भी बचना चाहिए।

न चढ़ाएं टूटे हुए अक्षत

भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेश को भी न चढ़ाएं टूटे हुए अक्षत नही चढ़ाने चाहिए। अक्षत का अर्थ है जिसकी क्ष​ति न हुई हो यानी जो अक्षय हो। बुधवार को गणेश जी की पूजा में टूटे हुए अक्षत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

खाना खाने को लेकर किन नियमों का पालन करने कह रहे हैं प्रेमानंद जी महाराज, जानिए

चंद्रमा से जुड़ी चीजें जैसे सफेद फूल

भगवान गणेश को चंद्रमा से जुड़ी चीजें भी नहीं चढ़ाने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक बार चंद्र देव ने भगवान गणेश का मजाक बनाया था, जिसके क्रोधित होकर गणेश जी ने उन्हें श्राप दे दिया था। तब से गणपति जी को चंद्रमा से जुड़ी चीजें जैसे सफेद फूल, वस्त्र, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन आदि नहीं चढ़ाए जाते हैं।

न चढ़ाएं मुरझाए हुए फूल-माला

कहते है भगवान गणेश की पूजा में मुरझाए फूल और माला का इस्तेमाल करना वर्जित होता हैं। ऐसा करने से बप्पा की पूजा करने से दोष लग सकता हैं। पूजा स्थान पर मुरझाए हुए फूल या माला को रखने से वास्तु दोष भी पैदा होता है, इसलिए गणेश जी पूजा करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें।

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात