शनि देव की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिदेव की पूजा में लाल फूल भूलकर भी न चढ़ाएं, इन बातों का भी पूरा रखें ख्याल, वरना पड़ेगा बहुत भारी!

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शनि देव की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए आज जानते हैं शनि पूजा के कुछ खास नियम।

सीमा कुमारी

Shani Dev Puja: शनिवार के दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। शनि देव को कर्मफलदाता माना गया है। वे व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इसके साथ ही शनिदेव को न्यायाधीश भी कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है तो उसकी लाइफ बेहद ही अस्त-व्यस्त हो जाती है। ऐसे में वह व्यक्ति जिस भी कार्य को करता है, उसे उसमें नुकसान ही उठाना पड़ता है।

इससे बचने के लिए वे लोग शनि मंदिर में जाते हैं और शनिदेव का पूजन करते हैं। हालांकि इसके बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों की परेशानी तो शनि मंदिर में जाने के बाद से बढ़ भी जाती है।

ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के लिए विशेष नियम बताए गए हैं, जिसका पालन न करने पर विपरीत फल मिलने लगते हैं। इसलिए आइए जान लें कि शनि मंदिर से लौटते समय क्या नहीं करना चाहिए?

शनिदेव के मंदिर में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए :

शनि भगवान की आंखों में देखना

शनिदेव की पूजा करते समय उनकी प्रतिमा के सामने खड़े होकर पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, पूजा के समय शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए।

लाल फूल अर्पित करना

शनिदेव की पूजा में कभी भी लाल फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल लाल रंग मंगल का माना जाता है, जिसे शनिदेव की पूजा में शामिल नहीं करना चाहिए।

दूध से बनी चीजें अर्पित करना

शनिदेव को दूध से बनी चीजें जैसे मिठाई आदि नहीं अर्पित करनी चाहिए। दूध का संबंध चंद्रमा से होता है, इस कारण शनिदेव की पूजा में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

तांबे या पीतल का प्रयोग करना

शनिदेव के पूजा में तांबे या पीतल के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। तांबा या पीतल धातु सूर्य से संबंधित है। सूर्य भगवान शनिदेव के पिता हैं, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। इस कारण इन पात्रों का उपयोग शनि पूजन में न करें।

शनिवार को दीपक के लिए तेल खरीदना

शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि की प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है। लोग शनिदेव के मंदिर के बाहर से ही तेल और दीपक खरीदते हैं, जो कि गलत है। शनिवार से पहले ही आपको तेल खरीद लेना चाहिए और उसी तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए।

तांबे या पीतल का प्रयोग करना

शनिदेव के पूजा में तांबे या पीतल के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। तांबा या पीतल धातु सूर्य से संबंधित है। सूर्य भगवान शनिदेव के पिता हैं, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। इस कारण इन पात्रों का उपयोग शनि पूजन में न करें।

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी