दवाइयों को सिरहाने पर रखने से क्या होता है (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

इस दिशा में बिल्कुल न रखें दवाइयां, हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर और बढ़ेगा घर का खर्च भी!

Direction For Medicines: वास्तु अनुसार कभी भी दवाइयों को सिरहाने रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके पीछे का कारण जानें साथ ही जानें कि दवाइयों को रखने की सही जगह क्या है?

सीमा कुमारी

Vastu Tips Medicines: मौजूदा समय में दवाइयां हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी हैं। हर छोटी मोटी बीमारियों के लिए हम दवाइयों का सहारा लेते हैं। बहुत से लोग दवाई खाकर उसे अपने बेड के सिरहाने रख देते हैं और सो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सिरहाने पर दवाइयों को रखना सही है या गलत। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, कभी भी दवाइयों को सिरहाने रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। जानिए क्या है इसके पीछे का कारण साथ ही कि दवाइयों को रखने की सही जगह क्या है

दवाइयों को सिरहाने पर रखने से क्या होता है

ज्योतिष शास्त्र मानता है कि, जिस जगह आप सोते हैं, वह जगह साफ होना चाहिए और किसी तरह की नकारात्मक चीज़ें उस जगह पर न रखी हों, इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर बेडरूम में दवाइयों को रखना ही हो तो इसे बेड के सिरहाने भूलकर भी न रखें। बल्कि कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा की आलमारी में इसे रखें।

चंद्रमा खराब होता है

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सोने वाली जगह व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और चंद्रमा से संबंधित है और जब दवाइयों को सिरहाने पर रखा जाता है तो मन अस्थितर रहता है और चंद्रमा खराब होता है। जिसके चलते बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती है और इसके लिए पैसे भी बहुत अधिक खर्च होते हैं। कहते है सिरहाने दवाइयों को रखने से चंद्रमा कमजोर होने लगता है और मन अशांत रहता है। इसके अलावा, नींद से जुड़ी समस्या भी आती है और बुरे सपने आने की शिकायत होती है।

राहु पर असर पड़ता

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, अनुसार में दवाइयों का राहु से संबंध है और जब इसे सिरहाने रखते हैं तो व्यक्ति समस्याओं, भ्रम और उलझनों से घिरने लगता है राहु के नकारात्मक प्रभाव से नींद खराब हो जाती है और बेचैनी बनी रहती है और बीमारी खत्म करने का रास्ता नहीं मिलता है।

इस दिशा में भूलकर भी ना रखें दवाएं:

दक्षिण-पूर्व और पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा में दवाइयां न रखें, इससे बीमारी बढ़ सकत है और पैसों की बर्बादी भी हो सकती है। दवाई को रखने के लिए सही दिशा पश्चिम भी नहीं है और इससे बीमार व्यक्ति की परेशानियां और अधिक बढ़ सकती है।

क्या है दवाइयां रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र की मानें तो, दवाइयां रखने की एक सही दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण है। इससे स्वास्थ्य जल्द बेहतर होगा और धन खर्च में कमी आएगी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस