तकिये के नीचे इन चीजों को रखने से बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है,  
धर्म

चाकू, इलायची, सिक्के और लहसुन के ये टोटके बदल सकते हैं आपके हालात

व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व है। अक्सर आपने देखा होगा जब कभी बच्चे सोते सोते डर जाते हैं तो उनके तकिये के नीचे लोहे की कैंची या चाकू रखा जाता है। ताकि उसके पास नकारात्मक ऊर्जा आ ना सके। इसके अलावा, कुछ चीजें तकिये के नीचे रखने से बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व है। अगर वास्तु-शास्त्र की बात करे तो,घर में रखी हुई हर चीज का कोई ना कोई प्रभाव घर के हर सदस्य पर जरूर पड़ता है। अक्सर आपने देखा होगा जब कभी बच्चे सोते सोते डर जाते हैं तो उनके तकिये के नीचे लोहे की कैंची या चाकू रखा जाता है।

ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि, कैंची और चाकू आपके पास नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें तकिये का इस्तेमाल कर अपनी बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है, आइए जानते हैं बंद किस्मत के दरवाजे खोलने के उपाय

सिक्के का उपाय

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं और काफी लंबे समय से आपकी तकलीफ चली आ रही है तो सोते समय सिरहाने की पूर्व दिशा की ओर एक सिक्का रख कर सोएं। ऐसा माना जाता है ऐसा करने से आपको जल्द ही रोगों से मुक्ति मिलती है।

लहसुन का उपाय

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, यदि लहसुन की कुछ कलियों को आप अपने तकिया के नीचे रख कर सोते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा, साथ ही आपको अच्छी नींद भी आने लगेगी।

पानी के लोटे का उपाय

यदि आप अपनी सेहत को लेकर कई दिनों से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र बताता है आपको सोते समय तांबे के पानी का लोटा अपने सिरहाने पर रखकर सोना चाहिए और सुबह उठने के बाद इस पानी को अपने घर में लगे पेड़-पौधों में डाल दें। ऐसा करने से आपको अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं में लाभ प्राप्त होगा ।

हरी इलायची से जुड़ा उपाय

यदि आप अनिंद्रा की समस्या से परेशान है तो आप अपने सिरहाने में सौंफ के साथ हरी इलायची भी रख कर सो सकते हैं। कहते है ऐसा करने से अनिंद्रा की समस्या दूर होती है।

किताबों का उपाय

यदि आपको परीक्षा से डर लग रहा हो तो ऐसे में किताबों को तकिए के नीचे पास में रखकर सोएं। ऐसा करने से आपको सफलता मिल सकती है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन