भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

विजया एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

Vijaya Ekadashi Daan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत और दान विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन अन्न, कपड़े, तिल, गुड़, फल, और जरूरतमंदों को दक्षिणा का दान जरुर करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Ekadashi Me Kya Daan Karna Chahiye: शुक्रवार, 13 फरवरी को विजया एकदाशी का व्रत है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और पापों का नाश होता है। हिन्दू धर्म में विजया एकदाशी व्रत को बहुत ही फलदायी माना गया है और कहते हैं विजया एकादशी का व्रत जातक को कई गुना फल देता है।

इस दिन व्रत के साथ दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है और कुछ चीजें दान करने से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते है। ऐसे में आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

विजया एकादशी के दिन किन चीजों का करें दान

  • अन्न का करें दान

धर्म ग्रथों के अनुसार, विजया एकादशी के दिन अन्न का दान करना शुभ माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति मोटे अनाज या अन्न का अवश्य दान करें। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन व चावल का उपयोग वर्जित माना गया है इसलिए द्वादशी के दिन व्रत का पारण करने के बाद चावल का दान अवश्य करना चाहिए।

  • धार्मिक पुस्तकों का करें दान

भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं विजया एकादशी के दिन धार्मिक पुस्तकों जैसे कि श्रीमद्भगवद्गीता, विष्णु सहस्रनाम या हनुमान चालीसा का दान करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

  • पीले वस्त्र का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए विजया एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करना भी फलदायी होता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु अपनी कृपा बरसाते हैं और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

  • देसी घी का करें दान

हिंदू धर्म में देसी को शुद्ध व पवित्र माना गया है और इसलिए विजया एकादशी के दिन देसी घी का दान करना शुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन देसी घी का दान करने से कुंडली में गुरु व शुक्र ग्रह दोष दूर होते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

  • गलती से भी न करें ये काम

मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी के दिन कुछ कामों को करने को मना होता है। इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। विजया एकादशी के दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन करना भी वर्जित माना गया है। कहते हैं कि इन नियमों का पालन न करने से एकादशी व्रत निष्फल हो जाता है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां