झाड़ू (फोटो.सोशल मीडिया)  
धर्म

Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम

Vastu Tips For Broom: बहुत कम लोगों को ज्ञात है कि वास्तु के अनुसार झाड़ू जैसी साधारण चीज भी घर की ऊर्जा पर असर डाल सकती है। इसे गलत जगह रखना या घर के मेन डोर के पास रखना अशुभ माना जाता है।

रीता राय सागर

Vastu Tips For Home: हममें से ज्यादातर लोगों को झाड़ू केवल साफ-सफाई करने का सामान लगता है, जब कि वास्तु शास्त्र में इसका महत्व इससे कहीं अधिक है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी खुद घर में प्रवेश करने से पहले सफाई के लिए झाड़ू लगाती थी। का इस्तेमाल करती थीं। यही वजह है कि भारतीय घरों में झाड़ू का खास स्थान है और इसे रखने का तरीका भी बहुत महत्व रखता है।

झाड़ू से जुड़ी कुछ बातें आपके घर की ऊर्जा को साफ और सकारात्मक बनाए रखने में बड़ा फर्क ला सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, झाड़ू से जुड़े कुछ नियम।

इस समय न लगाएं झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा हो तो उस समय भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। साथ ही घर से बाहर निकल रहे व्यक्ति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस जगह पर न रखें कूड़ा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू लगाने के बाद निकले कचरे को घर के दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए। न ही डस्टबिन में रखना चाहिए। माना जाता है कि मुख्य द्वार के जरिए के मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में यदि मुख्य द्वार पर ही कूड़े का ढेर लगा दिया जाए तो देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। जिससे परिवार को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में झाड़ू कहाँ रखनी चाहिए?

घर का दक्षिण-पश्चिम कोना झाड़ू रखने के लिए सबसे सही जगह है। वास्तु में यह दिशा स्थिरता, जमीन से जुड़ाव और धन की सुरक्षा से जुड़ी मानी जाती है। इसे घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र या एंकर पॉइंट कहा जाता है। अगर आपके फ्लैट में साफ तौर पर दक्षिण-पश्चिम कोना नहीं है, तो अपने पूरे फ्लोर प्लान में दक्षिण-पश्चिम वाला हिस्सा ढूँढ़ें और झाड़ू रखने की जगह वहीं बनाएं।

झाड़ू को सही तरीके से कैसे रखें

  • झाड़ू को हमेशा नजर से दूर रखें। झाड़ू आपके लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या मुख्य दरवाजे से दिखाई नहीं देनी चाहिए। इसके लिए बंद कैबिनेट या पर्दे वाला यूटिलिटी कॉर्नर सही रहता है।
  • इसे खड़ा करके नहीं, बल्कि लेटाकर रखें। वास्तु के अनुसार, खड़ी झाड़ू आर्थिक अस्थिरता लाती है।
  • खराब होने पर इसे बदल दें। टूटी या घिसी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है। इसे टेप से जोड़ने या इस्तेमाल करते रहने की कोशिश न करें। इसे तुरंत बदल दें और ऐसा करने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग झाड़ू रखें। किचन, बेडरूम और बाथरूम के लिए एक ही झाड़ू का इस्तेमाल न करें। हर जगह के लिए सफाई का अपना अलग टूल होना चाहिए।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें