तुलसी पूजा (सौ. Gemini) 
धर्म

घर में इस स्थान पर चुपके से रख दें तुलसी की सूखी मंजरी, खूब बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, हो जाएंगे मालामाल!

Tulsi Manjari Upay: तुलसी की सूखी मंजरी को घर में सही स्थान पर रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर कर घर में सुख-समृद्धि लाती है।

सीमा कुमारी

Tulsi Manjari Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। कहा जाता हैं कि जिस घर में तुलसी की पूजा अर्चना की जाती है वहां सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। आमतौर पर तुलसी के पत्तों का प्रयोग पूजा-पाठ के साथ-साथ खाने में भी करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की मंजरी भी बेहद चमत्कारी मानी जाती है। कहते हैं इसका सही तरीके से इस्तेमाल आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकता है।

तुलसी की मंजरी से कैसे सोई हुई किस्मत जाग सकती है?

  • भगवान शिव के चरणों में अर्पित करे

तुलसी की मंजरी को तोड़कर उसे धो लें। फिर पूजा के समय उसे भगवान शिव के चरणों में अर्पित करें। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

  • तुलसी की सूखी मंजरी धन स्थान में रखें

तुलसी की सूखी मंजरी को एक लाल कपड़े में लपेटकर उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसा या गहनें रखते हैं। कहते हैं ऐसा करने से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

  • नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करे

आप तुलसी की मंजरी को नहाने के पानी में भी मिल सकते हैं। कहते हैं इससे दुर्भाग्य दूर होता है।

  • तुलसी की मंजरी अर्पित करें

अगर मैरिड लाइफ में दिक्कतें चल रही हैं तो तुलसी की मंजरी को पति-पत्नी साथ में भगवान विष्णु को अर्पित करें।

  • तुलसी की मंजरी वाला जल छिड़कें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर उसमें तुलसी की मंजरी डालें और फिर इस पवित्र जल को पूरे घर में छिड़कें। माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति का वास बना रहता है।

  • पर्स में रखें तुलसी की मंजरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी की मंजरी को पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे किसी साफ कपड़े या कागज में लपेटकर पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन संबंधी परेशानियां कम होने लगती हैं। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर