तुलसी पूजन दिवस पर दीपक के खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

'तुलसी दिवस' पर कर लें ये उपाय, साल भर बने रहेंगे धन आगमन और यश प्राप्ति के योग

Tulsi Divas Remedies:तुलसी दिवस पर बताए गए खास उपाय करने से साल भर धन आगमन और यश प्राप्ति के योग बनते हैं। जानिए तुलसी पूजन और दीपक से जुड़े सरल धार्मिक उपाय।

सीमा कुमारी

Tulsi Pujan Diwas Kab Hai : 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाएगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए, प्रत्येक हिंदू घरों में लोग अपनी दिन की शुरुआत इस पवित्र पौधे को जल चढ़ाकर और दीप जलाकर करते है। तुलसी के महत्व को समझने के लिए हर साल क्रिसमस के दिन तुलसी दिवस मनाया जाता है।

हिन्दू लोक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में साक्षात देवी लक्ष्मी का वास होता है, और इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता आती है।

इस दिन दीपक से जुड़े विशेष उपाय करने से धन, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। आइए उन उपायों को जानते हैं।

तुलसी पूजन दिवस पर दीपक के खास उपाय

  • तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

  • दीपक में रूई की जगह लाल बत्ती

मान्यता है कि, इस दिन लाल बत्ती से जलाया गया दीपक मां लक्ष्मी को अधिक प्रिय होता है, जिससे धन और वैभव में वृद्धि होती है।

  • दीपक जलाते समय मंत्र या प्रार्थना

दीपक जलाते समय शांत मन से प्रार्थना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनते हैं।

  • दीपक के साथ जल अर्पण

तुलसी को जल अर्पित करने के बाद दीपक जलाने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-

तुलसी पूजन दिवस का आध्यात्मिक महत्व

कहा जाता है कि तुलसी पूजन दिवस पर श्रद्धा और नियम से किया गया दीपक उपाय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा दिलाता है, जिससे जीवन में धन, यश और शांति बनी रहती है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

PM मोदी की नींद उड़ी- राहुल गांधी का तंज, चीन, विदेश नीति और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र को घेरा

उत्तराखंड टनल हादसा: चमोली हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, 1 मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल