मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

मंगलवार को 'ये' काम करने से सौभाग्य बदल जाएगा दुर्भाग्य में, जीवन में आएंगी अड़चनें!

Hanuman Ji Rules:मंगलवार के दिन कुछ काम करने से भाग्य कमजोर हो सकता है। जानिए 5 ऐसे काम जिन्हें मंगलवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Tuesday Lord Hanuman:आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति, बुद्धि और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। कलयुग में रामभक्त हनुमान की पूजा सबसे ज्यादा की जाती है। ये ऐसे देवता हैं, जो भक्त इनकी सच्चे मन से पूजा और ध्यान करता है उसकी मनोकामना ये जल्दी पूरी कर देते हैं।

जिससे उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में साक्षात इस पृथ्वी पर आज भी भ्रमण करते हैं।

कहा जाता है कि,  इस दिन उनकी पूजा, व्रत और उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। बहुत से श्रद्धालु मंगलवार को उपवास रखते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और मंदिर जाकर दर्शन करते हैं।

लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बजरंगबली अप्रसन्न हो सकते हैं।

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • नाखून और बाल न काटें

मंगलवार को नाखून काटना और बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में बाधाएं और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  • मांस-मदिरा का सेवन न करें

हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं, इसलिए मंगलवार को मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

  • काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें

इस दिन लाल या केसरिया रंग पहनना शुभ माना जाता है। काले या गहरे नीले रंग से बचना चाहिए।

  • झूठ और छल-कपट न करें

मंगलवार को झूठ बोलना, किसी का अपमान करना या छल करना पाप माना गया है। हनुमान जी सत्य और धर्म के प्रतीक हैं।

  • दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा अशुभ मानी जाती है। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो हनुमान जी का स्मरण करके ही निकलें।रामभक्त हनुमान की पूजा के लिए

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी