गजकेसरी योग से शुरू हो रहा साल 2026, मिथुन समेत इन 2 राशियों के लिए ला रहा है बंपर गुडलक

Gajkesari Rajyog:नए साल 2026 की शुरुआत 4 राजयोगों के विशेष संयोग में हो रही है। जानिए किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किसे मिलेगा भाग्य का पूरा साथ।
गजकेसरी योग से शुरू हो रहा साल 2026, मिथुन समेत इन 2 राशियों के लिए ला रहा है बंपर गुडलक
गजकेसरी योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashifal New Year Horoscope 2026: जल्द ही नए साल 2026 की शुरूआत होने जा रही है। हर कोई के मन में एक ही प्रश्न है कि नया साल कैसा रहने वाला है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का बन रहा है।

दरअसल, इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति बैठे हुए हैं। ऐसे में चंद्रमा-गुरु की शुभ युति से मिथुन राशि में गजकेसरी योग बन रहा है।

ज्योतिषयों का मानना है कि, गजकेसरी योग बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

4 राजयोगों के विशेष संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

गजकेसरी राजयोग, बुधादित्य राजयोग, मालव्य राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग के महासंयोग में हो रही है। ये चारों योग ज्योतिष में अत्यंत शुभ, उन्नति और समृद्धि प्रदान करने वाले माने जाते हैं। इन राजयोगों का सबसे अधिक लाभ किन राशियों को मिलने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत बेहद शुभ संकेत लेकर आ रही है। चार राजयोगों का यह दुर्लभ संयोग आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। आप हर कार्य में पूरे जोश और आत्मबल के साथ आगे बढ़ेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय खास तौर पर अनुकूल रहने वाला है, सफलता के प्रबल योग बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी साल 2026 की शुरुआत शानदार साबित हो सकती है। चार राजयोगों के प्रभाव से करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत लाभ और स्थिरता लेकर आ रही है। राजयोगों के प्रभाव से आय के कई नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और करियर में आपकी स्किल्स आपको सफलता दिलाएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

बताया जा रहा है कि, या साल 2026 चार राजयोगों के महासंयोग के कारण कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यह समय आत्मविश्वास, आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com