इस दिवाली घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

दिवाली से पहले ही फेंक दें घर में रखी ये चीज़ें, तभी मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Diwali Cleaning Tips:20 अक्टूबर को इस बार दिवाली मनाई जा रही है। कहते हैं कि दिवाली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए और घर से कुछ अशुभ चीजों को बाहर फेंक देना चाहिए।

सीमा कुमारी

Diwali Cleaning Tips Vastu Shastra: अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में दीपोत्सव का पर्व नजदीक आते हैं घर में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है। क्योंकि मां लक्ष्मी तो केवल उसी घर में प्रवेश करती हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया हो।

बता दें दिवाली का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में इससे पहले इन चीजों को घर से बाहर जरूर निकाल दें जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में आकर ठहर जाएं। ऐसे में आइए जान लेते हैं, दिवाली की सफाई के दौरान किन चीजों को बाहर फेंकना सही रहेगा।

इस दिवाली  घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें:

टूटे-फूटे बर्तन

वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए बर्तन, ग्लास या शोपीस दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माने जाते हैं। इसलिए दिवाली की सफाई के समय इन चीजों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।

खराब यानी बंद घड़ी

कहा जाता है कि, अगर आपके घर में खराब घड़ी पड़ी है तो उसे भी दिवाली की सफाई के दौरान घर से बाहर निकाल देना चाहिए। कहा जाता है कि घर में खराब घड़ी रखने से दुर्भाग्य आता है।

फटे पुराने जूते-चप्पल

यदि आपके घर में फटे पुराने जूते-चप्पल है तो इसे भी दिवाली से पहले निकाल फेंके। कहते हैं, इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

पुरानी झाड़ू

आपको बता दें, पुरानी झाड़ू भी घर में नहीं रखनी चाहिए। दिवाली की सफाई में इसे तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए। कहते हैं खराब झाड़ू घर में रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुराने अखबार, रद्दी और बेकार कागज

वास्तु शास्त्र अनुसार रद्दी चीजें रुकावट और अव्यवस्था का प्रतीक हैं और मां लक्ष्मी स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर में ही आती हैं। इसलिए दिवाली की सफाई के समय इन चीजों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए।

टूटे हुए और बेकार सामान

दिवाली की सफाई के दौरान घर में मौजूद टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामान और पुरानी चादरों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। इन चीजों के घर में रहने से मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। अगर आप भी चाहते है कि, मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर पर हो तो जरूर इन चीजों हटा दो।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल