धनतेरस पर सोना-चांदी न खरीद सकें तो कोई बात नहीं, धनिया ज़रूर खरीदें, जानिए वजह

Dhanteras Par Dhaniya: वैसे तो धनतेरस पर विशेष रूप से सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है लेकिन इस महंगाई की मार में ये चीजें खरीदना हर कोई के लिए संभव नहीं है ऐसे में एक चीज खरीद कर सकते है।
धनतेरस पर सोना-चांदी न खरीद सकें तो कोई बात नहीं, धनिया ज़रूर खरीदें, जानिए वजह
धनतेरस पर धनिया खरीदने से क्या लाभ मिलता है (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhanteras Par Dhaniya Kharidne Ke Fayde: दिवाली से एक दिन पहले आने वाला त्योहार धनतेरस हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वाहन और अन्य चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं जो लोग धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते उन्हें धनिया के बीज तो जरूर ही खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर धनिये के बीज की खरीदारी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पुण्यफल देती है।

आज यहां हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से क्या लाभ मिलता है और इसे खरीदने के बाद क्या करना चाहिए।

धनतेरस पर धनिया खरीदने से क्या लाभ मिलता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदने से धन और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनिया सिर्फ एक मसाला ही नहीं है बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना गया है। वैसे धनिया का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और ये ग्रह व्यापार और धन को प्रभावित करता है। इसलिए धनतेरस की शाम में धनिया खरीदने से बिजनेस में भी खूब लाभ प्राप्त होता है।

धनिया खरीदने के बाद क्या करना चाहिए

अब सवाल ये आता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद उसका क्या करें? तो आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदे गए धनिये को पूजा घर में ही रखें। कई लोग इसे धनतेरस की पूजा में रखते हैं तो कई दिवाली पूजा में।

आपके यहां जैसी परंपरा हो आप वैसा ही करें। धनिये के बीजों को पूजा के बाद जमीन में बो दें। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे धनिये के बीज अंकुरित होते हैं वैसे-वैसे ही घर की समृद्धि बढ़ती चली जाती है।

कुछ लोग पूजा में प्रयोग होने वाले धनिये के बीजों को अपने घर की तिजोरी में भी रखते हैं। कहते हैं इससे पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ जगहों पर दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के बाद धनिया के बीज घर में रखे जाते हैं और उनका उपयोग अगली फसल या फिर व्यापार के आरंभ में किया जाता है।

ज्योतिष कहते हैं धनतेरस पर खरीदकर लाया गया धनिया ये बताता है कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। ऐसी मान्यता है कि जब इस धनिये से हरे भरे पौधे निकलते हैं, तो ये बताते हैं कि आपके जीवन में धन-समृद्धि बढ़ने वाली है। ये पौधे जितने घने निकलेंगे उतना ही ज्यादा आपके पास धन आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com