यहां पढ़ें नानक देव के 10 अनमोल विचार (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरू नानक देव जी के वो 10 अनमोल विचार जो बदल सकती है आपकी ज़िंदगी, ज़रूर पढ़ें और अमल करके देखें

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। गुरु नानक देव की जंयती के मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें।

सीमा कुमारी

Guru Nanak Dev Ji Birthday : पूरे देशभर में 5 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु यानी गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है।

बता दें, गुरु नानक देव जी की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी की जयंती पर 48 घंटों का अंखड पाठ भी होता है।

जैसा कि आप जानते है कि गुरु नानक देव जी ने समानता, सेवा और प्रेम का संदेश दिया था। गुरु नानक देव जी ने मानव और मानवता के हित में कई उपदेश दिए। उनके मुख्य उपदेश मानवता, समानता और सत्य के मूल सिद्धांतों पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि ईश्वर एक है और वो हर जीव में है।

प्रेम, करुणा और सेवा को उन्होंने सच्चा धर्म कहा। ऐसे में आज आइए गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर जानते है गुरुनानक के 10 अनमोल विचार जो जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।

यहां पढ़ें नानक देव के 10 अनमोल विचार-

1. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

2. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।

3. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

4. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

5. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे।

6. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।

7. गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।

8. गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।

10. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z