शारदीय नवरात्र में घर में लगाएं ये पौधे (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

इस बार शारदीय नवरात्र पर घर में अवश्य लगाएं ये पौधे, माता रानी की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन काल में घर पर कुछ शुभ पौधे लगाना शुभ होता है।

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025:मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र का महापर्व अब कुछ ही दिनों में आने वाला हैं। यह शुभ समय मां शक्ति की आराधना यानी पूजा- पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

वहीं, इस पावन अवसर वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष पौधे घर में लगाने चाहिए, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते है शारदीय नवरात्र में कौन सा पौधे घर में लगाने चाहिए?

शारदीय नवरात्र में घर में लगाएं ये पौधे

शमी का पौधा

ज्योतिषयों के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दोरान घर में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित है, लेकिन यह मां दुर्गा और भगवान शिव को भी प्रिय है। इसे नवरात्र में घर में लगाने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और सभी काम पूरे होते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।

तुलसी का पौधा

कहते है नवरात्र के दोरान घर में शमी के पौधे के अलावा तुलसी का पौधा भी लगाना शुभ होता हैं। तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र एवं पूजनीय माना जाता है। इन्हें 'मां लक्ष्मी का स्वरूप' भी कहते हैं। नवरात्र में तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां दुर्गा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

गुड़हल का पौधा

जैसा कि आप जानते है कि गुड़हल के फूल मां दुर्गा को बहुत प्रिय हैं, खासकर लाल गुड़हल। नवरात्र में मां दुर्गा को गुड़हल के फूल अर्पित करने से वे खुश होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। गुड़हल का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है।

केले का पौधा

केले का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसे घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे नवरात्र के दौरान इसे जरूर लगाएं।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस