मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये सरल उपाय ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

मां लक्ष्मी पूरी करेगी हर मनोकामना, शुक्रवार के दिन करना न भूलें ये उपाय

Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।

सीमा कुमारी

Goddess Lakshmi:आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए की जाती है क्योंकि यह दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और उनकी कृपा से आर्थिक संपन्नता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते है शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये सरल उपाय

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन अपने घर को साफ-सुथरा रखें, विशेष रूप से मुख्य द्वार और पूजा स्थल को, क्योंकि जहां सफाई और शांति होती है, वहीं मां लक्ष्मी वास करती है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें, नहा धोकर लाल रंग के वस्त्र को धारण करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखकर पूजा- अर्चना करें।

लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों को लक्ष्मी बीज मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करना चाहिए। सफेद वस्त्र पहनकर और पूरे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप करने से धन, सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

लाल गुलाब या कमल का फूल अर्पित करें

माता लक्ष्मी को लाल गुलाब और गुलाबी कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को ये फूल चढ़ाने से धन, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से कमल का फूल लक्ष्मी जी का सबसे प्रिय माना जाता है।

गाय को भोजन कराएं

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और माना जाता है कि 33 करोड़ देवी-देवता गाय में निवास करते हैं। शुक्रवार के दिन गाय को घी और गुड़ लगी हुई रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज