भगवान कार्तिकेय (सौ.AI) 
धर्म

आज स्कंद षष्ठी के दिन लें ये महाउपाय, दांपत्य जीवन से लेकर हर समस्या का मिल जाएगा समाधान

Kartikeya Puja:आज स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और विशेष उपाय करने से दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। इन महाउपायों को अपनाने से जीवन के विभिन्न कष्टों से राहत मिलती है।

सीमा कुमारी

Skand Shashthi Mahaupay: आज स्कंद षष्ठी व्रत रखा जा रहा है। शिव-गौरी पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी का पावन पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व हैं। खासतौर पर, दक्षिण भारत में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। स्कंद षष्ठी को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।

स्कंद षष्ठी के अवसर पर मंदिरों में शिव-पार्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान मिलता है। आइए जानिए आज क्या उपाय करना चाहिए?

आज स्कंद षष्ठी के दिन कर लें ये आसान उपाय

  • खीर का भोग

ज्योतिषयों के अनुसार, करियर में उन्नति और जीवन में सफलता पाने के लिए आज भगवान कार्तिकेय को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। भोग अर्पित करने के कुछ समय बाद उस खीर को छोटे बच्चों में बांट देने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

  • घी का दीपक जलाएं

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है, तो आज के दिन आप दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भगवान कार्तिकेय का पूजन करें। पूजा में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान को ताजे फूल अर्पित करें।

  • दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें

यदि आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान कार्तिकेय जी को दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें। कहते है ऐसा करने से दांपत्य जीवन खुशहाल बनता हैं।

  • करौंदे की माला अर्पित करें

अगर आपके खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं और आप उन पर नियंत्रण पाना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान के बाद भगवान कार्तिकेय को प्रणाम कर उनके सामने शांत मन से ध्यान करें। इसके साथ ही उन्हें करौंदे की माला अर्पित करने से आर्थिक संतुलन बना रहता है और अनावश्यक खर्चों पर धीरे-धीरे लगाम लगने लगती है।

  • चंदन का तिलक लगाए

अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है, तो ऐसे में आज के दिन भगवान कार्तिकेय के मंदिर में चंपा के ताजे फूलों की माला अर्पित करें और उन्हें चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से मन को एकाग्रता मिलती है और सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है