प्रभु श्रीराम(सौ. AI) 
धर्म

इस राम नवमी भेजें अपनों को ये खास संदेश, जो जीत लेंगे सबका दिल

Ram Navami Wishes In Hindi: इस राम नवमी अपनों को भेजें ये अनोखे संदेश और जीतें उनके दिल। जानिए कैसे छोटे शब्द भी बड़ा असर छोड़ सकते हैं।

सीमा कुमारी

Ram Navami Messages: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव इस बार 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। राम भक्तों के लिए यह पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का प्रतीक होता है, इस दिन राम भक्त व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और राम नाम का स्मरण करके अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

धर्म शास्त्रों में अधर्म पर धर्म की विजय, मर्यादा, त्याग, और भक्ति का प्रतीक बताया गया है। यह दिन आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी कुछ सिंपल और दिल से निकले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे ही आसान विशेज दिए जा रहे हैं।

राम नवमी पर अपने को भेजें ये हार्दिक शुभकामनाएं

1. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,

सबके दिलो को सुरूर मिला है, जो भी गया राम जी के द्वार, कुछ न कुछ जरूर मिला है राम नवमी की हार्दिक बधाई।

2. जिनके मन में श्री राम है

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिय संसार में उसका कल्याण है राम नवमी की शुभकामनाएं

3. गुणवान तुम बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम, भगवान तुम हनुमान तुम, मुश्किल को कर देते आसान तुम। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. निकली है सज धज के राम जी की सवारी,

लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी, राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी। रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम। रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

6. क्रोध को जिसने जीता हैं

जिनकी भार्या सीता है जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला वो पुरुषोतम राम है। ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है राम नवमी की हार्दिक बधाई।

7. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।

नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।। जय श्री राम रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,

शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता, मध्य दिवस अति शीत न घामा, पवन काल लोक विश्रामा. रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

10. राम जी के जन्मोत्सव पर,

आपके जीवन में हो खुशियों का वास। भगवान राम की कृपा से, दूर हो हर दुख-दर्द। जय सियाराम! रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान