सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
धर्म

VIDEO: बालटाल से बनारस तक गूंजा हर-हर महादेव, शिवालयों में उमड़े भोले के भक्त

Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शिव मंदिरों में दिन निकलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। बालटाल से बनारस तक हर-हर महादेव की गूंज है।

अभिषेक सिंह

Sawan Somwar: आज सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर शिव मंदिरों में दिन निकलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। शिव मंदिरों में और सड़कों पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल से गुजरात तक श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर हैं।

एक तरफ कश्मीर की बर्फीली चोटियों से होते हुए भोले के भक्त अमरनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं, तो दूसरी तरफ सावन के पहले सोमवार के मौके पर कांवड़िये और शिव भक्त शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। चौतरफा शिव-शिव शंभू की गूंज सुनाई दे रही है।

महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष भस्म आरती की जा रही है। वहीं भारी संख्या में श्रद्धालु महाका के दर्शन को उमड़ पड़े हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद व्यवस्था की है।

बाबा विश्वनाथ के अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थिति काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष मंगला आरती की गई। वहीं, बाबा विश्वनाथ के भक्त रात से ही गंगा स्नान कर दर्शन-पूजन और अर्चन के लिए कतारों में खड़े हुए दिखाई दिए। दशाश्वमेघ घाट से मंदिर तक भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

'हर-हर महादेव' से गूंजायमान हुआ देवघर

झारखंड के देवघर स्थिति बाबा बैजनाथ धाम में देर रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया। भोले के भक्त देर रात से कतारों में लगे हुए दिखाई दिए। यहां सावन और सोमवार के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के जवान दिखाई दिए।

भक्तों ने भी पोस्ट किया वीडियो

पशुपतिनाथ का अद्भुत शृंगार दर्शन

इसी तरह अन्य ज्योतिर्लिग मंदिर और देश के सभी छोटे बड़े शिवालयों में शिव शंभू के भक्तों का सैलाब उमड़ा है। इतना ही नहीं देश के बाहर नेपाल के काठमांडू स्थिति पशुपतिनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर 'बाबा' का अद्भुत शृंगार किया गया है।

इसी तरह देश के हर कोने में मौजूद छोटे से छोटे शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भोले के भक्त सावन के सोमवार के मौके पर हर-हर, बम-बम का उद्घोष करते हुए शिव शंभू के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। और यह सिलसिला न केवल आज शाम तक बल्कि समूचे सावन अनवरत चलने वाला है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब