शिवलिंग पूजा   (सौ.AI)
धर्म

Sawan Somwar 2026:सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? ये चीजें भोलेनाथ को हैं बेहद प्रिय जानिए

Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। जानें भोलेनाथ को प्रिय इन चीजों और उनसे जुड़ी मनोकामनाओं के बारे में।

सीमा कुमारी

Sawan Somwar Puja Vidhi : आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व रखता है, खासकर सोमवार का दिन। क्योंकि, यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर श्रद्धा और नियम के साथ अर्पित की गई वस्तुएं न सिर्फ पूजा को सफल बनाती हैं, बल्कि महादेव की विशेष कृपा भी होती है।

हालांकि, भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने की हर वस्तु का अपना अलग महत्व और प्रभाव होता है। आइए जानते हैं इस बारे में -

आज सोमवार के दिन शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाकर करें पूजा

गंगाजल समर्पित करें

आज सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना अत्यंत पवित्र माना जाता है। इससे मन और वातावरण try दोनों शुद्ध होते हैं। यह उपाय जीवन में शांति लाता है।

बेलपत्र अर्पित करे

गंगाजल की तरह बेलपत्र सोमवार के दिन तीन पत्तियों वाला बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए, यह उन्हें सबसे प्रिय होता है। इसे उल्टा चढ़ाना चाहिए। इसके प्रभाव से पापों का नाश होता है।

धतूरा अर्पित करें

धतूरा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का प्रिय फल माना जाता है। इसे चढ़ाने से कठिन से कठिन बाधाएं दूर होती हैं

आक का फूल

आक का फूल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आक का फूल विशेष रूप से भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से अधूरी इच्छाएं भी पूरी होने लगती हैं।

शहद अर्पित करें

शहद शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और जीवन में मिठास बनी रहती है। यह उपाय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी लाता है।

दूध-दही, घी से करें अभिषेक

दूध-दही से अभिषेक करें कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन की अशांति दूर होती है और सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। इसके अलावा दही से अभिषेक करने से जीवन में स्थिरता आती है, जबकि घी अर्पित करने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।

चंदन लगाएं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर चंदन का तिलक करने से मन को ठंडक और शांति मिलती है। यह भगवान शिव को प्रसन्न करने का सरल उपाय है।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब