घर में शिवलिंग रखने के नियम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Sawan Rules 2026: घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, सावन में भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sawan Rules Shiva Puja Tips: सावन में घर पर शिवलिंग स्थापित करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। जानिए घर में शिवलिंग रखने के जरूरी नियम।

सीमा कुमारी

Shivling Sthapana Rules And Precautions: कई लोगों में मन में सवाल आता है कि घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं। खासतौर से सावन के पवित्र महीने में इंटरनेट पर इस बारे में खूब सर्च किया जाता है। लेकिन घर में शिवलिंग रखने को लेकर लोगों के अलग-अलग मत देखने को मिलते हैं।

कोई कहता है कि शिवलिंग घर में रखा जा सकता है, तो कोई ऐसा करने से मना करता है। लेकिन आज हम आपकी घर में शिवलिंग रखने से जुड़ी सारी कन्फ्यूजन दूर कर देंगे और बताएंगे इस बारे में क्या कहते हैं हमारे शास्त्र।

घर में शिवलिंग रखने को लेकर क्या कहते हैं हमारे शास्त्र?

धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में शिवलिंग रखना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है, बशर्ते कुछ आवश्यक नियमों का पालन किया जाए। घर में हमेशा केवल एक ही शिवलिंग रखना चाहिए, जिसका आकार हाथ के अंगूठे के बराबर यानी 2 से 3 इंच से बड़ा नहीं होना चाहिए।

शिवलिंग रखने के क्या है मुख्य नियम

आकार और संख्या: घर के मंदिर के लिए अंगूठे के आकार का छोटा शिवलिंग उत्तम है। शिव पुराण के अनुसार घर में एक से अधिक शिवलिंग न रखें।

नियमित पूजन: घर में रखे शिवलिंग की रोज सुबह-शाम जल या दूध से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शिवलिंग को कभी भी सूखा नहीं रखना चाहिए।

दिशा और स्थान: शिवलिंग को हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्थापित करना चाहिए और इसे साफ-सुथरे व पवित्र स्थान पर ही रखें।

घर में कौन सा शिवलिंग रखना चाहिए?

ज्योतिष के अनुसार, घर में पारद या फिर नर्मदेश्वर शिवलिंग रखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग जलधारी का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यानी शिवलिंग में जिधर से जल नीचे गिरता है उसकी दिशा हमेशा उत्तर ही होनी चाहिए। शिवलिंग के साथ ही मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा भी जरूर रखें।

शिवलिंग की पूजा के नियम

  • जलाभिषेक के समय हमारा मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
  • घर में अगर शिवलिंग रखा है तो उस पर रोजाना जल चढ़ाना चाहिए।
  • संभव हो तो शिवलिंग पर बेल पत्र भी रोजाना अर्पित करें।
  • शिवलिंग का अभिषेक करते समय मन ही मन ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप भी करते रहना चाहिए।
  • अंत में शिव जी की आरती जरूर करें।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध