भगवान शिव ( सौ.जैमिनी) 
धर्म

Sawan Puja: सावन के पहले दिन से अंतिम दिन तक इस स्थान पर जलाएं दीया, फिर देखिए कैसे पलटती है किस्मत

Sawan Puja Diya Rules: सावन के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक एक विशेष स्थान पर दीया जलाने का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व माना जाता है। जानिए सावन में किस जगह दीया जलाना सबसे शुभ फलदायी होता है।

सीमा कुमारी

Sawan Me Diya Jalane Ke Niyam: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होने जा रही है। सावन का यह पूरा महीना भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के हर दिन दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होता है बल्कि घर में माता लक्ष्मी का आगमन भी होता है। साथ ही दीपक जलाने से भगवान शिव और माता पार्वती के साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं सावन के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन घर में कहां कहां हर रोज दीपक जलाना चाहिए…

सावन में हर रोज इस दिशा में जलाएं दीपक

  • भगवान शिव के सामने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन मास 2026 में हर रोज प्रदोष काल में भगवान शिव के सामने 5 मुखी दीपक जलाना बहुत ही माना गया है। अगर आप हर रोज दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो सिर्फ सावन सोमवार की शाम को यह काम अवश्य करें। कहा जाता है कि, ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ नौकरी व कारोबार में अच्छा लाभ मिलता है।

  • उत्तर-पूर्व दिशा

सावन मास में हर रोज भगवान शिव के सामने के अलावा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है और यह दिशा देवी देवताओं का निवास स्थान माना गया है। सावन मास में इस दिशा में दीपक जलाने से भगवान शिव के साथ सभी देवी देवता काफी प्रसन्न होते हैं और पितरों की भी कृपा प्राप्त होती है।

  • घर के मुख्य द्वार

सावन मास में घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी का चौमुखी दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। सावन में हर रोज मेन गेट पर सुबह शाम दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही माता लक्ष्मी का घर पर आगमन भी होता है। अगर आप हर रोज सावन मास में दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो कम से कम 4 पवित्र सोमवार को अवश्य दीपक जलाएं।

  • रसोई घर

सावन महीने में हर रोज किचन में घी का दीपक जलाना बहुत सौभाग्यशाली माना गया है। सावन में हर रोज रसोई घर में दीपक जलाने से कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है और घर के सभी सदस्यों की अच्छी तरक्की भी होती है साथ ही रसोई घर में कोई दोष मौजूद होता है तो वह भी दूर हो जाता है।

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल