-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Shani Jayanti Deepak 5 Places To Light Lamp In Evening For Lakshmi Blessings
Shani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी
- Written By: सीमा कुमारी
Shani Jayanti Deepak :शनि जयंती की शाम कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त है।

शनिवेव( सौ.AI)
Shani Jayanti Ke Upay : हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह बड़ा महत्व रखता है। ज्येष्ठ माह में वट सावित्री व्रत के अलावा, शनि जयंती मनाई जाती है, जो इस बार शनिवार 16 मई को पड़ रही है। शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि दोष जैसे साढ़ेसाती और ढैय्या आदि से राहत पाने के लिए शनि जयंती का दिन उत्तम है। इस दिन पर शाम के समय सरसों के तेल का दीपक इन प्रमुख जगहों पर जलाने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शनि जयंती में कहां दीपक जलाए?
-
शनि मंदिर में दीपक जलाए
शास्त्रों के अनुसार,शनि जयंती के दिन किसी नजदीकी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की प्रतिमा या शिला के सामने सरसों के तेल दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
इसके साथ ही आप इस दिन पर हनुमान जी की आराधना कर उनके समक्ष दीपक जला सकते हैं, तो शनि दोष से राहत का एक बहुत प्रभावी उपाय माना जाता है।
-
पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाए
शनि जयंती के मौके पर (Shani Jayanti Deepak Upay) शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
-
शमी के पौधे के नीचे दीपक जलाए
शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। इसलिए शनि जयंती की शाम को यदि घर में शमी का पौधा हो, तो उसके पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलती है।
-
मुख्य द्वार पर दीपक जलाए
शनि जयंती की शाम को घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन चौमुखी दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलने की भी मान्यता है।
यह भी पढ़ें-Vat Savitri Vrat Niyam पहली बार ‘वट सावित्री व्रत’ करने वाली महिलाएं ज़रूर नोट कर लें ये जरूरी नियम
-
दक्षिण दिशा पर दीपक जलाए
शनिदेव को दक्षिण दिशा का स्वामी माना जाता है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा को यमराज और पितरों की दिशा माना जाता है, इसलिए शनि जयंती के खास मौके पर इस दिशा में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपको नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ पितृ दोष से भी राहत मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Shani jayanti deepak 5 places to light lamp in evening for lakshmi blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













