शनि देव ( सौ.AI) 
धर्म

Saturday: लोहे से लेकर नमक तक, शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना शनि देव हो जाएगे रुष्ट

Saturday Astrology Tips: शनिवार को कुछ चीजों की खरीदारी अशुभ मानी जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लोहे, नमक, तेल और काले तिल जैसी वस्तुएं इस दिन खरीदने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

सीमा कुमारी

Saturday Shopping Rules: सनातन धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, शनिदेव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं, यानी जो जैसे कर्म करे, उसे वैसा ही फल मिलेगा।

माना जाता है कि सभी देवों में सबसे जल्दी क्रोध शनि देव को आता है। कहा जाता है कि शनि की कृपा पाने वाला व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है और शनि की कुदृष्टि हो तो धनवान भी फटे हाली में दिन गुजारता है। लेकिन, ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी शनि दोष की वजह बनती है।

कौन सी चीजें हैं शनिवार को खरीदने से बचना चाहिए?

  • लोहे से बनी वस्तुएं

ज्योतिष शास्त्र और लोक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना सबसे खराब माना गया है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में कलह-क्लेश बढ़ता है और दुर्घटनाओं का योग बनता है। हालांकि, इस दिन लोहे का दान करना बहुत फलदायी होता है।

  • नमक खरीदने से बचे

शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे, तो नमक किसी और दिन खरीदें।

  • सरसों तेल खरीदने से बचे

शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, लेकिन शनिवार को इसे खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • काले तिल न ख़रीदे

पूजा में काले तिल का महत्व है, लेकिन शनिवार को इन्हें घर लाना कामों में बाधा डाल सकता है। इससे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।

  • झाड़ू और जूते-चप्पल न ख़रीदे

शनिवार को झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। वहीं, इस दिन काले रंग के चमड़े के जूते खरीदना करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है।

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

धर्म शास्त्रों में शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय बताए गए है।अगर आपने अनजाने में ये चीजें खरीद ली हैं, तो शनि मंदिर में जाकर माफी मांग लें और काले तिल या तेल का दान करें। इसके साथ ही शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने शनि दोष से बचा जा सकता है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक