

Ekadashi Kab Ki Hai 2026: सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। हर महीने दो बार एकादशी व्रत रखा जाता है। जो जगत के पालनहार श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा के लिए ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। साल में कुल 24 एकादशी होती है। इनमें से ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी अपरा एकादशी का व्रत 13 मई, 2026 बुधवार को रखा जा रहा है। वहीं कुछ जगहों पर इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। कहते हैं कि, जो कि भी भक्त भक्तिभाव से एकादशी व्रत रखता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में बैकुंठ में स्थान मिलता है।
पंचांग के अनुसार , इस वर्ष , ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई 2026, मंगलवार की दोपहर लगभग 02 : 52 मिनट से शुरु होकर 13 मई 2026, बुधवार की दोपहर 01: 30 मिनिट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी व्रत 13 मई 2026, बुधवार को किया जाएगा।
अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) व्रत का पारण अगले दिन यानी 14 मई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 5 : 31 मिनट से शुरू होकर 8 : 14 मिनट तक रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान अपना व्रत पूर्ण कर पारण कर सकते हैं।