शनि दोष मुक्ति उपाय(सौ.GEMINI) 
धर्म

शनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय

Shani Dosh Upay: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इन उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

सीमा कुमारी

Saturday Peepal Tree Worship Benefits:हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफल और न्याय के देवता शनि देव को माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष के साथ शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में भी राहत मिलती है। इसके अलावा,पीपल से जुड़े कुछ उपाय करने से नजर दोष, विवाह में आ रही अड़चनों को भी दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

पीपल के पेड़ से जुड़े करें ये चमत्कारी उपाय

  • विवाह में बाधाएं होती दूर

ज्योतिषयों के अनुसार, विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कच्चा सूत लेकर पीपल के पेड़ के तने पर सात बार बांधना शुभ बताया गया है। इसके बाद शनि देव के मंत्र “ॐ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नम:” का 11 बार जप करें और उनका ध्यान करते हुए बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती है।

  • नजर दोष से मुक्ति

कहते है नजर दोष और शनि-दोष से मुक्ति शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के तले बैठकर 'ॐ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 31 बार जप करें। जप करने के बाद एक नीला फूल लें और इसे गंदे नाले में डाल दें। ऐसी मान्यता है कि यह उपाय करने से आपको नजर दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही नकारात्मकता भी दूर होती है।

  • दांपत्य और पारिवारिक जीवन खुशहाल

अगर आप दांपत्य और पारिवारिक जीवन में खुशियां चाहते हैं तो शनिवार के दिन काले तिल लेकर इन्हें पीपल के पेड़ की जड़ पर चढ़ाएं। इसके बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और 'ॐ श्रीं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 11 बार जप करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

  • आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आपके जीवन में लगातार चुनौतियां आ रही हैं, बनते काम बिगड़ रहे हैं और धन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो शनिवार के दिन एक सरल उपाय किया जा सकता है। इस दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित करें और शनि देव का ध्यान करते हुए संघर्षों से मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें