माँ शारदा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

माँ शारदा को करना है प्रसन्न? बसंत पंचमी पर जरूरतमंदों को दें ये उपहार, होगा भाग्योदय

Saraswati Puja Donations: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को दान करने से माँ शारदा प्रसन्न होती हैं। यह पुण्य कार्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और भाग्योदय के द्वार खोलता है।

सीमा कुमारी

Basant Panchami 2026 Daan: बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व इस साल 23 जनवरी 2026 को मनाया जाने वाला है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए, इस दिन पूजा-अर्चना और दान का विशेष महत्व है, खासकर छात्रों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है।

दान का महत्व क्यों करें बसंत पंचमी पर दान?

सरस्वती पूजा के दिन श्रद्धा भाव से किया गया दान न केवल पुण्य देता है, बल्कि साधक के बौद्धिक विकास और एकाग्रता में भी वृद्धि करता है। आइए जानते हैं इस दिन किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है-

बसंत पंचमी के दिन किन वस्तुओं का दान करना शुभ होता है

  • किताबें और कॉपियां

बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को किताबें और कॉपियां का दान करना चाहिए। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए यह शुभ दिन सबसे उत्तम दान माना जाता है। कहा जाता है कि, बसंत पंचमी के दिन जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां या पेन दान करने से ज्ञान में वृद्धि होती है।

  • पेन, पेंसिल और स्टेशनरी

बसंत पंचमी के दिन किताबें और कॉपियां के अलावा पेन, पेंसिल और स्टेशनरी आदि का दान भी विशेष रूप से छात्रों और शिक्षकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

  • पीले वस्त्र

कहा जाता है कि, इस दिन पीले रंग के कपड़े भी दान करना शुभ होता है, क्योंकि पीला रंग बसंत और मां सरस्वती का प्रिय रंग माना जाता है।

  • सफेद या पीले फूल

मंदिर में या जरूरतमंदों को फूल दान करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

  • पीली मिठाइयां

बेसन के लड्डू, केसर की खीर, मालपुआ जैसी मिठाइयों का दान करने से समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है।

  • चावल और हल्दी

सफेद चावल और हल्दी का दान भी बसंत पंचमी पर शुभ माना गया है। इससे शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

  • भोजन का दान

इस दिन गरीबों, बच्चों या ब्राह्मणों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर सच्चे मन से किया गया दान कभी निष्फल नहीं जाता और मां सरस्वती अपने भक्तों को विद्या और विवेक का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख