भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रावण ही नहीं, माता पार्वती समेत ये 4 भी हैं भगवान शिव के परम भक्त

Shiva Bhakts: रावण और माता पार्वती सहित भगवान शिव के चार प्रमुख भक्तों की कहानी और उनकी भक्ति की विशेषता जानिए, जिन्होंने शिव के प्रति अद्वितीय प्रेम और समर्पण दिखाया।

सीमा कुमारी

Supreme Devotion:महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं, भगवान शिव का ध्यान, मंत्र जप और पूजा-अर्चना करते हैं।

भगवान शिव सरल स्वभाव के हैं और सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। पुराणों में उनके अनेक भक्तों का उल्लेख मिलता है। आमतौर पर रावण को ही महान भक्त माना जाता है। जबकि रावण के अलावा भी शिवजी के कई परम भक्त रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है रावण के अलावा भगवान शिव के कौन-कौन परम भक्त

रावण के अलावा भगवान शिव के कौन-कौन परम भक्त

नंदी

नंदी सिर्फ शिव का वाहन ही नहीं, बल्कि उनके मुख्य भक्त भी माने जाते हैं। नंदी हमेशा शिव की सेवा और ध्यान में लीन रहते हैं, और मंदिरों में उनकी प्रतिमा शिवलिंग की ओर देखती है, जिससे भक्तों को भी शिव की ओर दृष्टि स्थिर रखने की प्रेरणा मिलती है।

माता पार्वती

देवी पार्वती ने कठोर तपस्या और भक्ति से भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। उनकी भक्ति प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

कन्नप्पा

कन्नप्पा एक अनोखे भक्त थे जिनकी भक्ति शिवलिंग के प्रति अत्यंत तीव्र थी। एक कथा के अनुसार उन्होंने शिव को प्रसन्न करने के लिए अपना शरीर का भी बलिदान दिया था, जिससे उनकी भक्ति परम पराक्रमी मानी जाती है।

मार्कंडेय ऋषि

मार्कंडेय ऋषि ने भगवान शिव की उपासना से मृत्यु को भी पराजित किया। जब यमराज उन्हें लेने आए, तब शिव ने स्वयं प्रकट होकर उन्हें रक्षा प्रदान की। इसीलिए शिव को महामृत्युंजय भी कहा जाता है।

रावण

रावण को भी परंपरा में भगवान शिव का भक्त माना जाता है। कहा जाता है कि उसने शिव तांडव स्तोत्र की रचना की ताकि भगवान शिव प्रसन्न हों, और यही भक्ति आज भी शिव भक्ति का एक महत्वपूर्ण स्तोत्र है।

ये सभी भक्त अलग‑अलग रूपों में भगवान शिव की भक्ति और समर्पण को दर्शाते हैं कुछ ने सेवा, कुछ ने तपस्या, कुछ ने प्रेम और कुछ ने सख्त कठिन साधना से शिव की कृपा पाई।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए