ग्रह गोचर 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026  (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Weekly Transit: मंगल, सूर्य और बुध की बदलेगी चाल, जानिए पूरे सप्ताह का ग्रह गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव

Weekly Planetary Transit: 2 से 8 अगस्त 2026 के बीच मंगल, सूर्य और बुध अपनी स्थिति बदलेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन गोचरों का असर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।

अपूर्वा नायक

Grah Gochar 2 August To 8 August 2026: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान तीन प्रमुख ग्रह-मंगल, सूर्य और बुध अपनी स्थिति में परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव ऊर्जा, व्यापार, संचार, निर्णय क्षमता, मौसम और आर्थिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।

सप्ताह भर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

सप्ताह के दौरान 2 अगस्त को रात 09:05 बजे मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 3 अगस्त को रात 11:43 बजे सूर्य पुष्य नक्षत्र से निकलकर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को रात 07:06 बजे बुध मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं अन्य प्रमुख ग्रहों की स्थिति स्थिर रहेगी। गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में संचरण करते रहेंगे।

2 अगस्त को मंगल का राशि परिवर्तन

मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और कार्यक्षमता से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवधि में नए कार्यों की शुरुआत, योजनाओं पर तेजी से काम और निर्णय लेने की क्षमता में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी से बचकर रणनीति के साथ आगे बढ़ना अधिक लाभकारी रहेगा।

3 अगस्त को सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश

3 अगस्त को सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश के दौरान संज्ञा स्त्री-पुरुष, चंद्र-चंद्र तथा वाहन नाग रहेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस योग के कारण अच्छी वर्षा के संकेत बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ कृषि और प्राकृतिक गतिविधियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर

5 अगस्त को बुध के कर्क राशि में प्रवेश के बाद बुद्धि, संवाद, व्यापार, शिक्षा और निर्णय क्षमता से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव के संकेत हैं। व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा। पारिवारिक चर्चाओं और वित्तीय मामलों में भी संतुलित दृष्टिकोण अपनाना उचित रहेगा।

शेयर बाजार और कमोडिटी पर भी रहेगा असर

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सप्ताह के दौरान ग्रहों के इन परिवर्तनों का असर शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। निवेशकों को बड़े निवेश से पहले बाजार की चाल पर नजर रखने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

इस सप्ताह किन बातों का रखें विशेष ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार 2 से 8 अगस्त के बीच किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। व्यापार, निवेश और पारिवारिक मामलों में धैर्य और विवेक के साथ निर्णय लें। स्वास्थ्य और यात्रा से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतना लाभदायक रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

प्रमुख व्रत और त्योहार (2-8 अगस्त 2026)

2 अगस्त (रविवार): गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)

3 अगस्त (सोमवार): पहला सावन सोमवार व्रत

4 अगस्त (मंगलवार): पहला मंगला गौरी व्रत (सावन मास का पहला मंगला गौरी)

5 अगस्त (बुधवार): सावन कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

7 अगस्त (शुक्रवार): मासिक कार्तिगाई

8 अगस्त (शनिवार): रोहिणी व्रत

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?