साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 (सौ. डिजाइन फोटो ) 
राशिफल

Weekly Horoscope: जानें इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगी करियर में सफलता

Weekly Prediction: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में प्रगति और नए अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को खर्च और महत्वपूर्ण निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

अपूर्वा नायक

Weekly Horoscope 26 July to 1 August 2026: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आएगा। वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक ग्रहस्थिति

इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। 31 जुलाई को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 27 जुलाई से शनि मीन राशि में वक्री होंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। चंद्रमा सप्ताहभर वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशियों में भ्रमण करेंगे।

ग्रहयोग का प्रभाव

27 जुलाई को शनि के वक्री होने से बाजार में मंदी का प्रभाव देखने को मिल सकता है, हालांकि चुनिंदा क्षेत्रों में तेजी बनी रहेगी। सोना-चांदी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। 31 जुलाई को शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से मेथी, जीरा, सोना, चांदी, मोती, हींग और मिर्च में तेजी, जबकि रूई में मंदी का रुख रह सकता है।

प्रमुख व्रत-त्योहार

26 जुलाई (रविवार): प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी, वामन द्वादशी

27 जुलाई (सोमवार): विजय पार्वती व्रत, मंगला तेरस

28 जुलाई (मंगलवार): पूर्णिमा व्रत

29 जुलाई (बुधवार): व्यास पूजा, स्नानदान पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा

30 जुलाई (गुरुवार): पार्थिव शिव पूजन प्रारंभ

मेष

शिक्षा और करियर में प्रगति के योग हैं। नौकरी में उत्साहवर्धक समाचार मिल सकते हैं। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद सुलझेंगे तथा सम्मान में वृद्धि होगी। कोई लंबे समय से रुका कार्य अचानक पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

रुका हुआ धन मिलने से मानसिक संतोष रहेगा। भूमि और भवन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सट्टा और जोखिम वाले निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति संबंधी उलझनों का समाधान मिलेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

मित्रों के सहयोग से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में सावधानी बरतें और किसी भी अनुबंध को सोच-समझकर करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

सिंह

पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति संबंधी मामलों का समाधान होगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

कन्या

आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में प्रगति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा और समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

तुला

खर्च बढ़ सकते हैं और अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी रह सकती है, लेकिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। महिलाओं की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने प्रयासों से कार्य पूरा करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

धनु

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि और संपत्ति संबंधी मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

मकर

मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। व्यापार और ठेकेदारी से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

कुंभ

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लाभ और सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

मीन

कुछ कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और विनम्रता से परिस्थितियां संभल जाएंगी। आय में धीरे-धीरे सुधार होगा। नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य

27 जुलाई को शनि के वक्री होने से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। सोना-चांदी में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। 31 जुलाई को शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से मेथी, जीरा, सोना, चांदी, मोती, हींग और मिर्च में तेजी के संकेत हैं, जबकि रूई में मंदी का रुख रह सकता है। व्यापारियों को इस सप्ताह सोच-समझकर निवेश और सौदे करने की सलाह दी जाती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच