साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो ) 
राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 19-25 July 2026: बुध होंगे मार्गी, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Saptahik Rashifal: 19 से 25 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक उन्नति के नए अवसर लेकर आ रहा है। बुध के मार्गी होने से बाजार में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Weekly Horoscope 19 July to 25 July 2026: 19 से 25 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक सुधार और करियर में प्रगति के अवसर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह बुध के मार्गी होने से व्यापार और बाजार में बदलाव देखने को मिलेंगे।

वहीं गुरु और शुक्र की युति कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत दे रही है। आइए जानते हैं ग्रहों की स्थिति, बाजार के संकेत, प्रमुख व्रत-त्योहार और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल ।

ग्रहों की स्थिति और बाजार पर प्रभाव

इस सप्ताह सूर्य कर्क, मंगल वृषभ, बुध मिथुन राशि में रहेंगे। 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे। गुरु कर्क, शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा सप्ताहभर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा।

ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव बाजार पर भी दिखाई देगा। बुध के मार्गी होने से अनाज में नरमी के संकेत हैं, जबकि गुरु-शुक्र की युति बाजार में तेजी का माहौल बनाए रख सकती है। खाद्य तेलों में कमजोरी, सोयाबीन और सूरजमुखी में गिरावट के संकेत हैं, जबकि अरंडी और सरसों के भाव स्थिर रह सकते हैं।

इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

  • 21 जुलाई: वासुदेव पूजा, तापती जयंती
  • 22 जुलाई: भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्र नवमी
  • 24 जुलाई: आषाढ़ दशमी
  • 25 जुलाई: देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ, पंढरपुर मेला

सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

  • मेष

इस सप्ताह कार्यशैली में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। अधिकारी और सहकर्मी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए दिनचर्या पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहना बेहतर होगा।

  • वृषभ

अधिकांश कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे। पुरानी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

  • मिथुन

नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे और रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ सकता है।

  • कर्क

सरकारी कार्यों और पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन नए निवेश या नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना उचित रहेगा।

  • सिंह

कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कुछ नए प्रयोग करने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

  • कन्या

रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। नए अनुबंध और साझेदारी से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा वाहन या निवेश से जुड़े शुभ योग बन रहे हैं।

  • तुला

आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

  • वृश्चिक

स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी पहलुओं की जांच करें। कानूनी मामलों में सावधानी रखें और यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

  • धनु

व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी। बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी।

  • मकर

सप्ताह की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हो सकती है। कार्यों में रुकावट आने के बावजूद धैर्य बनाए रखें। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और नए समझौते लाभदायक सिद्ध होंगे। सप्ताह के अंत में नए कार्य शुरू करने से बचें।

  • कुंभ

आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा।

  • मीन

लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजना शुरू करने की जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत में किसी मित्र से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी