ग्रह की स्थिति (AI Generated Image) 
राशिफल

ऐसा होगा आने वाला सप्ताह: ग्रहों की चाल से सोना-चांदी के दामों में आएगा बदलाव, राशि परिवर्तन से बदलेंगे सितारे

Weekly Horoscope Market: 10 से 16 मई 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। सूर्य, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

प्रिया जैस

Weekly Horoscope Market Prediction: ज्योतिषाचार्य प्रियंका नारायणशंकर व्यास के अनुसार, 10 मई से 16 मई 2026 का सप्ताह ग्रहों के राशि परिवर्तन और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस अवधि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे बड़े ग्रह अपनी राशियों में बदलाव करेंगे, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और जनमानस पर पड़ेगा।

ग्रहों की स्थिति और राशि परिवर्तन

सप्ताह की शुरुआत में सूर्य मेष में रहेंगे, जो 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 11 मई को मंगल मीन से मेष राशि में जाएंगे। इसके अलावा 14 मई को बुध वृषभ में और शुक्र मिथुन राशि में संचरण करेंगे। गुरु वर्तमान में मिथुन और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा इस सप्ताह मकर से वृषभ राशि तक की यात्रा पूरी करेंगे।

बाजार और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव

ग्रहों के इस फेरबदल से वस्तुओं के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। 11 मई को मंगल के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना और मूंग जैसी दालों में मंदी आने की संभावना है, जबकि सोना, चांदी, मूंगफली और सरसों के तेल में तेजी का रुख रहेगा। 15 मई को सूर्य की वृषभ संक्रांति बाजार में तेजी का वातावरण बनाएगी, जिससे रूई, तिलहन और चावल की कीमतों में उछाल आ सकता है।

इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

धार्मिक दृष्टि से यह सप्ताह व्रतों से भरा है। 13 मई को अचला एकादशी और 14 मई को प्रदोष व्रत रहेगा। 15 मई को शिव चतुर्दशी और सूर्य की वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। सप्ताह का समापन 16 मई को होगा, जिस दिन वट सावित्री अमावस्या, शनि जयंती और सौर ज्येष्ठ मास का प्रारंभ हो रहा है।

  • बुधवार 13 मई को अपरा/अचला एकादशी व्रत।
  • गुरूवार 14 मई को प्रदोष व्रत।
  • शुक्रवार 15 मई को शिव चर्तुदशी व्रत, सूर्य वृषभ संक्रांति।
  • शनिवार 16 मई को वटसावित्री अमावस्या, वट पूजन, शनि जयंती।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण