रक्षाबंधन 2026 फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई के अलावा इन चीजों को भी बांधी जाती है राखी, जानिए इसके पीछे की वजह

Raksha Bandhan 2026 पर सिर्फ भाई-बहन ही नहीं, बल्कि भगवान, पेड़-पौधों और कुछ खास चीजों को भी रक्षासूत्र बांधने की परंपरा है। जानें इससे जुड़ी मान्यताएं और इसके पीछे की भावना।

रीता राय सागर

Raksha Bandhan 2026 Muhurat: सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जब बहनें अपने भाई की दाहिने कलाई पर राखी बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है।

भाई के अलावा इन चीजों को भी राखी बांधी जा सकती है। आइए जानते हैं राखी की इस परंपरा के बारे में।

भगवान श्रीकृष्ण को बांधें राखी

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा तो सभी जानते हैं, लेकिन कई धार्मिक परंपराओं में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को भी रक्षासूत्र बांधा जाता है। इसे ईश्वर के प्रति श्रद्धा और रक्षा के भाव से किया जाता है।

घर के देवी-देवताओं को रक्षासूत्र

कुछ परिवारों में रक्षाबंधन के दिन घर के पूजा स्थल में स्थापित देवी-देवताओं को भी राखी बांधी जाती है। इससे परिवार पर ईश्वर की कृपा और सुरक्षा बनी रहती है। जैसे हम अपने भाई की रक्षा के लिए राखी बांधते हैं, वैसे ही भगवान परिवार की रक्षा करें।

गाय को राखी बांधने की परंपरा

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में गाय को पूजनीय माना जाता है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर रक्षाबंधन के अवसर पर गाय को भी राखी बांधकर उसकी पूजा की जाती है। इसके पीछे श्रद्धा और संरक्षण की भावना जुड़ी होती है।

पेड़-पौधों को भी बांधा जाता है रक्षासूत्र

प्रकृति के प्रति सम्मान जताने के लिए पेड़ को रक्षासूत्र बांधने की परंपरा है। खासतौर पर तुलसी या पूजनीय पेड़-पौधों के प्रति इस तरह की धार्मिक आस्था जुड़ी होती है।

वाहन को राखी बांधने का चलन

आज के समय में रक्षाबंधन की परंपरा का एक आधुनिक रूप भी देखने को मिलता है। कुछ लोग अपने वाहन को राखी बांधते हैं और उसके सुरक्षित सफर की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता पर विश्वास करने वाले लोग इसे अपने जीवन में सहायक के प्रति सम्मान से जोड़ते हैं।

काम के साधनों को भी बांधें राखी

लैपटॉप, औजार या दूसरे कामकाजी उपकरण आज हमारी रोजी-रोटी का हिस्सा हैं। इसलिए कुछ लोग रक्षाबंधन पर इन्हें भी रक्षासूत्र बांधते है और सफल काम की कामना करते हैं।

इस साल कब है रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी और भद्रा का समय मुख्य राखी बांधने के समय से पहले समाप्त हो जाएगी।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट