विश्वकर्मा पूजा उपाय  (सौ.AI)
धर्म

Vishwakarma Puja:कल चुपचाप कर लें ये 3 खास उपाय, Business से लेकर Dream Home तक खुल सकते हैं किस्मत के रास्ते

Vishwakarma Puja Upay 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ धन वृद्धि, कारोबार में तरक्की और घर का सपना पूरा करने के लिए कुछ खास उपाय करना शुभ बताया गया है।

सीमा कुमारी

Vishwakarma Puja Business Upay : कल, 17 सितंबर 2026, गुरुवार को पूरे देशभर में विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल मनाई जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर पर कारखानों में मनाया जाता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद पाने और धन वृद्धि के लिए कुछ उपायों को करने से विश्वकर्मा जी की कृपा से बिजनेस में नई ऊर्जा आती है, ग्राहक बढ़ते हैं और धन लाभ होता है।

विश्वकर्मा पूजा पर कौन से उपाय करना शुभ?

जल से भरा एक कलश रखें

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक कलश में जल भरें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के डालकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद कलश को लाल कपड़े से ढककर कलावा बांधें।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे घर की पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलने की मान्यता है।

लक्ष्मी पोटली बनाए

कारोबार में तरक्की के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन लक्ष्मी पोटली बनाना शुभ बताया गया है।इसके लिए एक लाल कपड़ा लें। इसमें चार लौंग, चार कपूर, चार चांदी या एक रुपये के सिक्के और चार मुट्ठी चावल रखकर पोटली बना लें और इस पोटली को व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी या गल्ले में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और व्यापार में तरक्की मिलती हैं।

'ॐ आधार शक्तये नमः' मंत्र का जाप करें

अगर आप लंबे समय से अपने घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके श्रद्धापूर्वक 'ॐ आधार शक्तये नमः' मंत्र का जाप करें।मान्यता है कि इस उपाय से घर खरीदने या निर्माण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और मनोकामना पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होता है।

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी