फाल्गुन का महीना (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

फाल्गुन के महीने इन कामों से बचें, वरना कंगाली का खतरा पक्का!

Phalgun Spiritual Mistakes:फाल्गुन माह में की गई कुछ गलतियां धन की देवी को नाराज़ कर सकती हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि आर्थिक तंगी और परेशानियों से बचा जा सके।

सीमा कुमारी

Phalgun Month  Mistakes: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से फाल्गुन का महीना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। साल 2026 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 2 फरवरी से हो गयी है और आगामी 03 मार्च 2026 को खत्म होगा। धार्मिक और स्वास्थ्य, दोनों ही नजरिए से इस महीने का विशेष महत्व है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पवित्र महीने में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका जीवन खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाए।

फाल्गुन मास भक्ति और रंगों का संगम

फाल्गुन का महीना भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की भक्ति को समर्पित माना जाता है। पौराणिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इसी पावन मास में महाशिवरात्रि का महापर्व आता है, जब शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का उत्सव मनाया जाता है। वहीं, प्रेम और आनंद के प्रतीक श्रीकृष्ण और राधा रानी की होली भी फाल्गुन मास में ही मनाई जाती है, जो जीवन में प्रेम, उल्लास और समरसता का संदेश देती है।

फाल्गुन महीने में क्या करना होता है शुभ

  • भगवान कृष्ण और शिव की पूजा करें

फाल्गुन मास में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित करें और महादेव का जलाभिषेक करें। मान्यता है कि शुद्ध मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति प्राप्त होती है।

  • ठंडे पानी से स्नान

मौसम के बदलाव के साथ धीरे-धीरे ठंडे पानी से स्नान की शुरुआत करें। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

  • दान-पुण्य करें

इस पावन महीने में अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज, शुद्ध घी और वस्त्रों का दान शुभ फल देता है। पितरों की शांति के लिए भी फाल्गुन का समय उत्तम माना गया है।

  • सकारात्मकता और संगीत

फाल्गुन आनंद और उल्लास का महीना है। घर में भजन-कीर्तन करें, मधुर संगीत सुनें और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, जिससे मन प्रसन्न और शांत रहता है।

फाल्गुन महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

  • तामसिक भोजन सेवन

शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन महीने में महीने में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस समय पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

  • सुबह देर तक सोना

कहा जाता है कि, फाल्गुन महीने के पवित्र दिनों में सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में आलस्य बढ़ सकता है और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। सूर्योदय से पहले उठने की कोशिश करें।

  • क्रोध और विवाद न करें

फाल्गुन महीने को फाल्गुन प्रेम का महीना भी कहा जाता है। इसलिए इस दौरान किसी का अपमान न करें और न ही किसी विवाद करें।

  • नशीली वस्तुओं से परहेज करें

इस महीने में नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि आपकी आध्यात्मिक उन्नति में भी बाधा डालता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए