रक्षाबंधन के दिन करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

रक्षाबंधन के दिन बहन जरुर करें ये महाउपाय, भाई का खुल जाएगा भाग्य का ताला

रक्षाबंधन के दिन यदि बहने कुछ उपाय करें तो भाई को जीवन में सफलता मिलती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन कौन- सा उपाय करने से भाई की किस्मत चमक सकती हैं?

सीमा कुमारी

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। आपको बता दें, रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन पूरे साल बहुत ही बेसब्री के साथ करते हैं।

इस दिन बहने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सफलता की कामना करती हैं। कहा जाता है कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन यदि बहने कुछ उपाय करें तो भाई को जीवन में सफलता मिलती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन कौन- सा उपाय करने से भाई की किस्मत चमक सकती हैं?

रक्षाबंधन के दिन बहनें जरुर करें ये महाउपाय

  • भगवान गणेश का पूजन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहनों को सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए और इस दौरान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा चंदन, बेलपत्र और राखी भी गणेश भगवान को अर्पित करें। इससे भाई का क्रोध कम होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

  • भाई को खाना बनाकर खिलाएं

कहते हैं कि रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को खाना बनाकर खिलाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन बहन-भाई साथ में भोजन करें। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बढ़ता है।

  • शुभ मुहूर्त राखी बांधे

ज्योतिष गुरु कहते है कि, रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधे। ध्यान रखें कि भूलकर भी भाद्रपक्ष में राखी नहीं बांधनी चाहिए।

  • भगवान शिव का जलाभिषेक करें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करें। इसके अलावा सुबह स्नान आदि कर सूर्यदेव को भी जल अर्पित करें। इस उपाय को करने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है और भाई को हर मुसीबत से छुटकारा मिलता है।

  • बोलें ये मंत्र

रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने समय इस मंत्र का जप जरूर करें और भाई की रक्षा की कामना करें। ऐसा करने से भाई-बहन का रिश्ता और भी मजबूत होता है -

ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव